Delhi Election Result 2025- जानें दिल्ली की 27 पंजाबी वोटर बाहुल्य सीटों पर किसका रहा पलड़ा भारी

Delhi Election Result 2025-27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में जोरदार वापसी की है। खबर लिखे जाने तक भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी और 7 सीटों पर आगे चल रही थी। आम आदमी पार्टी (आप) ने 20 सीटें जीती हैं और 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। कांग्रेस इस चुनाव में भी अपना खाता खोलने में असफल रही। दिल्ली में पंजाबी समुदाय का बड़ा प्रभाव है और विधानसभा चुनावों में उनकी निर्णायक भूमिका रहती है। इस बार भाजपा ने पंजाबी बहुल 27 विधानसभा सीटों में से अधिकतर पर जीत हासिल की है।

Delhi Election Result 2025-राजेंद्र नगर सीट पर भाजपा के उमंग बजाज ने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 1231 वोटों से हराया। पटेल नगर सीट पर भाजपा के राजकुमार आनंद आम आदमी पार्टी के प्रवेश रत्न से 4049 वोटों से हार गए। मादीपुर सीट पर भाजपा के कैलाश गंगवाल ने 10,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की।

Delhi Election Result 2025-हरिनगर में भाजपा के श्याम शर्मा ने 6632 वोटों से जीत हासिल की। तिलक नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह ने भाजपा की श्वेता सैनी को 11656 वोटों से हराकर अपनी सीट बचा ली। जनकपुरी विधानसभा सीट पर भाजपा के आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार को 18,000 से अधिक वोटों से हराया। विकासपुरी में भाजपा के डॉक्टर पंकज कुमार सिंह और आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव के बीच कांटे की टक्कर रही। मटियाला सीट पर भाजपा के संदीप सहरावत ने 25,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की।

Delhi Election Result 2025-नजफगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान ने आम आदमी पार्टी के तरुण यादव को हराया। द्वारका में भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत ने आम आदमी पार्टी के विनय मिश्रा को शिकस्त दी। रोहिणी में भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को 37,816 वोटों से हराया। बवाना सीट पर भाजपा के रविंदर इंद्राज सिंह 65,944 वोटों से आगे रहे। मंगोलपुरी सीट पर भाजपा के राजकुमार चौहान ने आम आदमी पार्टी के राकेश जाटव को 6,266 वोटों से हराया। शालीमार बाग में भाजपा की रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। त्रिनगर में भाजपा के तिलक राम गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की प्रीति तोमर को 15,000 से अधिक मतों से हराया।

गुरुनानक देव की जयंती पर मोहन यादव ने गुरुद्वारा में मत्था टेका, देशभक्ति और बलिदान की बात कही

Delhi Election Result 2025-शकूर बस्ती में भाजपा के करनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन को 21,000 के अंतर से हराया। मोती नगर सीट पर भाजपा के हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी के शिवचरण गोयल को 11,657 वोटों से हराया। करोल बाग सीट पर आम आदमी पार्टी के विशेष रवि ने भाजपा के दुष्यंत गौतम को 7,430 वोटों से हराया। सदर बाजार सीट पर आम आदमी पार्टी के सोमदत्त ने भाजपा के मनोज कुमार जिंदल को 6,307 वोटों से हराया। दिल्ली कैंट सीट पर आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान ने भाजपा के भुवन तंवर को 2,029 वोटों से हराया। ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा की शिखा राॅय ने आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 3,139 वोटों से हराया।

Delhi Election Result 2025-मालवीय नगर सीट पर भाजपा के सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती को 2,131 वोटों से हराया। कालकाजी में आम आदमी पार्टी की आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराया। गांधी नगर सीट से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी को हराया। विश्वास नगर में भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने आम आदमी पार्टी के दीपक सिंघल को 23,097 वोटों से हराया। लक्ष्मी नगर सीट पर भाजपा के अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी के बीबी त्यागी को 11,542 वोटों से हराया। कृष्णा नगर में भाजपा के डॉ. अनिल गोयल ने आम आदमी पार्टी के विकास बग्गा को 19,498 वोटों से हराया।

दिल्ली में पंजाबी समुदाय की राजनीति में मजबूत पकड़ है। विभाजन के बाद बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बसा, जिससे इन क्षेत्रों में उनका प्रभाव बढ़ा। व्यापार और उद्योगों में उनकी भागीदारी से उन्हें आर्थिक और राजनीतिक शक्ति मिली है। पंजाबी मतदाता चुनावों में सक्रिय रहते हैं, जिससे उनका वोट बैंक मजबूत बना रहता है। इस बार के चुनाव परिणामों में पंजाबी वोटर बहुल सीटों पर बड़ी सफलता मिली

Holiday News: एलजी वीके सक्सेना ने रविदास जयंती पर 12 फरवरी को घोषित किया अवकाश

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *