Badwani: शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु सर्वे कार्य की कलेक्टर ने की समीक्षा

बड़वानी/कलेक्टर जयति सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त प्राचार्यों, प्रधानपाठकों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ), विकासखंड स्रोत समन्वयकों (बीआरसी) एवं शिक्षकों की बैठक ली।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
बैठक में कलेक्टर ने जिले में शाला त्यागी बच्चों को पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम पार्ट बी में 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के चिह्नांकन एवं सर्वे कार्य की विस्तृत समीक्षा की।
श्रीमती सिंह ने इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य को पूरी गंभीरता एवं सटीकता के साथ पूरा किया जाए।






