jojobetJojobet GirişcasibomJojobet Girişcasibom girişvaycasinomarsbahis girişJojobetHoliganbet Girişmadridbet girişmadridbetholiganbet giriş

Jhabua: मध्यान्ह भोजन में कीड़े पाये जाने संबंधी शिकायत पर कार्यवाही ,समूह का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त

Jhabua:कलेक्टर नेहा मीना को जनसुनवाई आवेदनकर्ता नारसिंह पिता कालू मैडा निवासी ग्राम पाटडी तहसील थांदला द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को शारदा बचत समूह पाटडी द्वारा प्रा.वि. पाटडी में 08 अक्टूबर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक मध्यान्ह भोजन में कीड़े पाये जाने संबंधी शिकायत की गई थी।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को प्रा.वि. पाटडी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में उक्त शिकायत सत्य पाई गई।

           प्राचार्य, जनशिक्षक एवं खण्ड अकादमिक समन्वयक के द्वारा भी 14 अक्टूबर 2025 को ही द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई। संबंधित समूह को कारण बताओ सूचना पत्र 14 अक्टूबर 2025 को प्रस्तुत किया गया था।

जिसका प्रतिउत्तर 17 अक्टूबर 2025 को प्रस्तुत किया गया, जिसमें शारदा बचत समूह पाटडी के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा त्रुटी किया जाना स्वीकार किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला द्वारा संबंधित समूह द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया जाने एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के कारण अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाकर शारदा बचत समूह पाटडी को अपने कर्तव्य से हटाया जाता है एवं शाला में मध्यान्ह भोजन कार्य करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में शाला प्रबंधन समिति प्रा.वि. पाटडी को अन्य आदेश तक मध्यान्ह भोजन बनाने हेतु आदेशित किया जाता है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles