सिंहदेव ने कहा…प्रदेश भाजपा ने स्थापित किया कीर्तिमान…60 पार वाले नहीं बनेंगे जिला अध्यक्ष…45 प्लस को भी नहीं मिलेगा अवसर
सरकार के एक साल..करो पखवाड़ा उत्सव की तैयारी

बिलासपुर—जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंह देव ने सदस्यता अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ में 60 लाख सदस्य बनाये जाने पर सभी को बधाई दी। साथ ही बिलासपुर संगठन को भी शुभकामनाए दी है। सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान में देश में छत्तीसगढ़ और प्रदेश में बिलासपुर ने कीर्तिमान स्थापित किया है।
भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंहदेव ने बिलासपुर संगठन को बधाई दी है। उन्होने कहा कि बिलासपुर भाजपा संगठन ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक सदस्यता कर अपनी अलग पहचान बनाई है। देश में 60 लाख से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर छत्तीसगढ़ ने संगठन का सम्मान बढ़ाया है। अनुराग ने बताया कि संगठन महापर्व के अगले चरण में मंडलों में अध्यक्षों के निर्वाचन प्रक्रिया की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 15 दिसंबर से अभियान को गति दी जाएगी। चुनाव प्रक्रिया को समन्वय और आम सहमति बना कर विमर्श के आधार पर पूरा किया जाना है।
सिंहदेव ने बताया कि मण्डल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उम्र सीमा को निर्धारित किया है। मण्डल अध्यक्ष के लिए अधिकतम 45 ओर न्यूनतम 35 वर्ष की आयु होना जरूरी है। जिलाध्यक्ष पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 60 वर्ष है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी* ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नरेन्द्र मोदी की 80 प्रतिशत गारंटी को एक वर्ष में पूरा किया है। जनता का भरोसा जितने में सफल हुई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार अपने सफलतम एक वर्ष पूरा करने जा रही है। पूरे प्रदेश में शासन स्तर पर पखवाड़ा उत्सव मनाया जाएगा। सभी को अपना .योगदान देना होगा।
तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह* ने कहा कि जिले के कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान में अपेक्षित सफलता मिली है। पूरे प्रदेश में बिलासपुर जिले की संगठनात्मक क्षमता की चर्चा है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रशंसा के काबिल हैं। जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यशाला में प्रस्तावना का वाचन किया ।सभा का संचालन जिला महामंत्री मोहित जयसवाल ने किया।
इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, संगठन चुनाव पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल, जिला सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्शिता पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, बृजभूशण वर्मा, तिलकराम साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, एस.कुमार मनहर, राकेश तिवारी, बीपी. सिंह, पुनीता डहरिया, कृश्ण कुमार कौशिक, जयश्री चौकसे, निखिल केशरवारी, चंद्रप्रकाश सूर्या, दुर्गा प्रसाद कश्यप, लखन पैकरा, मकबूल अली, मनीश अग्रवाल, विनोद सोनी, राजेश मिश्रा, प्रवीर सेन गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे।









