CG News: मतदान दलों हेतु सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित मतदान एवं मतगणना संबंधित बताई गई बारीकियां

Cg news।नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में निर्वाचन हेतु तीव्र गति से तैयारियां की जा रही हैं।
जिसके तहत बुधवार को जिले के सभी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के सेक्टर अधिकारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि मतदान एवं मतगणना में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अहम होती है सभी सेक्टर अधिकारियों को सफल निर्वाचन संचालन हेतु सतर्कतापूर्वक अपनी भूमिका के निर्वहन आवश्यक है।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी सेक्टर अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया, विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु ईव्हीएम तथा पंचायत निर्वाचन हेतु मतपत्र द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान के समय रखी जाने वाली सावधानी एवं मतगणना प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में बताया गया।
इस कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के ने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान और मतगणना के संबंध में जानकारी देते हुए सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था एवं सुविधाएं सुनिश्चित करने, मतदान दलों हेतु रूट चार्ट निर्माण, मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरण, मतदान पूर्व सभी तैयारियों, मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया, परिणामों की घोषणा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सभी जनपदों के अधिकारी कर्मचारी एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।
त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी त्रिस्तरीय पंचायतों के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सावधानी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतपत्र द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान के समय रखी जाने वाली सावधानी एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी।
इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के ने सभी अधिकारियों को मतदान और मतगणना के संबंध में जानकारी देते हुए संपत्ति विरूपण, चुनाव चिन्ह आवंटन, नामांकन प्रक्रिया, नाम वापसिंहेतु आवेदन, मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया, परिणामों की घोषणा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में एसडीएम नंद जी पांडे, आकांक्षा त्रिपाठी, ऋतुताज बिसेन, ओंकार यादव सहित सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 27 जनवरी से 3 फरवरी तक प्राप्त किए जा सकेंगे और नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा उपरांत 6 फरवरी तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु मतदान क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी की प्रातः 7 से बजे से अपराह्न 03 बजे तक की जाएगी।
मतदान के उपरांत मतदान केंद्र में मतगणना की जाएगी और खंड मुख्यालय स्तर पर की जाने वाली मतगणना प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 18 फरवरी, 21 फरवरी, 24 फरवरी की प्रातः 9 बजे से की जाएगी। मतगणना उपरांत पंच, सरपंच, जनपद पंचायत स्तर पर परिणाम प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 19 फरवरी, 22 फरवरी और 25 फरवरी को प्रातः 9 बजे से किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य स्तर पर परिणामों की घोषणा प्रथम द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 20 फरवरी, 23 फरवरी और 25 फरवरी को की जाएगी।









