CG News: छत्तीसगढ़ में NHM हड़ताल पर बड़ा एक्शन: पांच सौ से अधिक कर्मचारियों की नौकरी खत्म, आज जेल भरो आंदोलन

cg news।छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को पूरा एक महीना हो चुका है। सरकार ने 16 सितंबर तक काम पर लौटने का अंतिम अल्टीमेटम दिया था, लेकिन हड़ताल जारी रही।

इसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए सूरजपुर में 594 और इससे पहले बलौदाबाजार और कोरबा में 200 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
मिली जानकारी अनुसार बलौदाबाजार में 160 और कोरबा में 21 कर्मचारियों को एक साथ नौकरी से निकाल दिया गया था।
Cg news।सरकार के इस सख्त कदम से पहले भी 3 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग ने 25 कर्मचारियों को बर्खास्त किया था, जिसमें NHM संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी भी शामिल थे।
इसके बाद से ही कर्मचारियों का विरोध और तेज हो गया था, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की कगार पर हैं।
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक कर्मचारियों की मांगें और ‘जेल भरो आंदोलन’ कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इनमें से पांच पर सरकार ने मौखिक सहमति दी है, लेकिन बाकी पांच पर कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है।
कर्मचारियों का कहना है कि वे मौखिक आश्वासनों से संतुष्ट नहीं हैं और चाहते हैं कि सभी 10 मांगें लिखित में पूरी की जाएं।
NHM की स्टेट लीडरशिप ने सरकार के इस एक्शन के जवाब में आज, गुरुवार (18 सितंबर) को संभाग स्तर पर ‘जेल भरो आंदोलन’ करने का फैसला किया है।
राजधानी के तूता धरना स्थल पर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लगभग 10,000 कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे।










