CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज इन 8 जिलों में येलो अलर्ट!

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने आज, गुरुवार को राज्य के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

CG Weather Update।मौसम विभाग के मुताबिक, आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरबा, जशपुर और रायगढ़ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।

मिली जानकारी अनुसार बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया है। कन्हर नदी और आसपास के नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है।

जिले के सभी तालाब और बांध लबालब भरे हुए हैं। अब तक बलरामपुर में 1455.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 56% ज्यादा है।

पूरे प्रदेश में अब तक 1055.8 मिमी बारिश हुई है। हालांकि, कुछ जिलों में अभी भी बारिश की कमी है।

खबर है कि बेमेतरा जिले में सामान्य से 50% कम, यानी केवल 490.6 मिमी बारिश हुई है। वहीं, बस्तर, राजनांदगांव और रायगढ़ जैसे जिलों में बारिश सामान्य के आसपास रही है।

CG News: कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन,मुख्यमंत्री प्रदेश के कानून व्यवस्था की कर रहे हैं समीक्षा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles