CG News: कर्मचारियों की हड़ताल, नोटिस के बाद भी काम पर नहीं लौटे तो सेवाएं होंगी समाप्त!

Cg news।कोरबा ।छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं, तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर, नवा रायपुर के पत्र क्र. / एनएचएम / ESTB / 7626/2236 नवा रायपुर दिनांक 15.09.2025 के अनुसार छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगो के संबंध में दिनांक 18.08.2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल / आंदोलनरत कर्मचारियों के संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तुत मांगो पर दिनांक 13.09.2025 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्यकारिणी समिति द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार कर प्रमुख मांगो के संबंध में सकारात्मक रूप से समाधान किया गया है।

इस संबंध में पूर्व में जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत पदस्थ कर्मचारियों को विभागीय पत्र क. /स्वास्थ्य /2025/9246 दिनांक28.08.2025 के साथ ही  सचिव  के निर्देश के अनुपालन में पत्र क. / स्वास्थ्य / 2025/9731 दिनांक 15.09.2025 द्वारा दिनांक 16.09.2025 को कार्यालयीन समय तक उपस्थिति दिये जाने के लिए नोटिस जारी कर उपस्थिति हेतु पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया था।

जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पदस्थ कर्मचारी द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्य परउपस्थिति नही देने के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मानव संसाधन नीति- 2018 खंड 34.2 के अनुसार  अधिकारी / कर्मचारी की सेवा समाप्ति हेतु एक माह पूर्व नोटिस दिया जाता है।

उक्त आदेश जारी होने के 01 माह पूर्ण होने के उपरांत संबंधित की सेवा स्वमेव समाप्त मानी जावेगी ।

CG News/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलदाकछार में दी कई सौगातें... महानदी में होगा तटबंध निर्माण, चौक में लगेगी हाई मास्ट लाइट

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Promotion