CG Election 2025-नगरीय निकायों के स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल में किया गया परिवर्तन

CG election 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2025 अंतर्गत जिले के सभी नगरीय क्षेत्र हेतु स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल में परिवर्तन किया है।

जिसके तहत नगर निगम कोरबा व नगर पालिका परिषद दीपका व बांकीमोंगरा हेतु आईटी कॉलेज झगरहा को स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल बनाया गया है।

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं छुरीकला हेतु स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा को बनाया गया है एवं नगर पंचायत पाली हेतु मंगल भवन पाली को स्ट्रांगरूम /मतगणना स्थल बनाया गया है।

उक्त नगरीय क्षेत्र हेतु निर्वाचन कार्य निष्पादन के लिए सम्बंधित क्षेत्र के लिए निर्मित स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल से ईवीएम मशीन वितरण व जमा कार्य किया जाएगा।

साथ ही मतगणना दिवस पर उक्त नगरीय क्षेत्र के मतदान की मतगणना भी सम्बंधित स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल से की जाएगी।

Yuktiyuktkaran News-अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना हेतु काउसिलिंग 2 जून को

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *