बिलासपुर गौरव..रामसेतु..99 साल से कह रहा विकास की कहानी…बोले नगर विधायक..ऐतिहासिक विरासत पर खर्च करेंगे 2 करोड़ 63 लाख

रामसेतु को अमर ने बताया बिलासपुर का ऐतिहासिक धड़कन

बिलासपुर–नगर विधायक अमर अग्रवाल ने रामसेतु पुल को बिलासपुर की परम्परा,गौरव और विरासत की मजबूत निशानी बताया है। उन्होने कहा कि इसका संरक्षण संवर्धन करेंगे। शहर की सांस्कृतिक पहचान को नया स्वरूप देंगे। 99 साल से खड़े गौरव गाथा को सुन्दर स्वरूप देंगे। बल्कि ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के काबिल बनाएंगे। अमर ने बताया कि रामसेतु के सौंदर्यीकरण और संवर्धन पर 2 करोड़ 63 करोड़ खर्च कर सुन्दर बनाएंगे।

अमर ने कहा अरपा पर बने ऐतिहासिक रामसेतु पुल की उम्र 99 साल हो गयी है। पुल का लोकार्पण 30 जुलाई 1926 को किया गया। जल्द ही पुलिस की आयु 100 हो जाएगी। शहर के दो भागों को जोड़ने वाला यह पुल आज भी गौरवशाली परम्परा का निर्वहन कर रहा है। इतिहास के साथ एक नई यात्रा पर अग्रसर है। अमर ने बताया कि ब्रिटिश कालीन पुराना न केवल शहर की सांस्कृतिक पहचान है। बल्कि बिलासपुर की धड़कन भी है। इसके संरक्षण और संवर्धन की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

22 जनवरी 2024 को भव्य कार्यक्रम के दौरान ऐतिहासिक पुल का नाम रामसेतु किया गया। नगर विधायक ने बताया कि समारोह के दौरान वादा किया था कि ऐतिहासिक पुल के सौंदर्यीकरण को लेकर राशि की कमी नहीं होने देंगे। किए गए वादे के अनुसार रामसेतु को नया स्वरूप देने के साथ ही मजबूत विरासत को सुदृढ़ बनाने 2.63 करोड़ राशि खर्च किया जाएगा।

उन्होने जोर देते हुए कहा कि राशि का उपयोग पुल के सौंदर्यीकरण और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखने में किया जाएगा। परियोजना के तहत पुल के ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शहर की शान के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इससे न केवल पुल का  ऐतिहासिक महत्व बढ़ेगा।  बल्कि बिलासपुरवासियों के लिए गर्व और पर्यटन का नया केन्द्र भी बनेगा।  नगर विधायक अमर अग्रवाल ने दुहराया कि रामसेतु पुल हमारे शहर की ऐतिहासिक पहचान है। इसका सौंदर्यीकरण और संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट करियर को लेकर सवाल,कोच गौतम गंभीर ने कही यह बात

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *