भोले भाले आदिवासी नेता को बनाया मोहरा…सबको मालूम है लखमा को बनाया गया मोहरा..सब्र करें..जल्द…बेनकाब होगा मास्टरमाइंड

पर्दे के पीछे छिपे मास्टरमाइंड का भी होगा खुलासा

रायपुर–पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत हलचल मच गयी है। दिल्ली से रायपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साथा है। नवीन ने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप भी लगाया है। नवीन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के भोले भाले आदिवासी नेता को मोहरा बनाया है। दरअसल कवासी लखमा भूपेश बघेल के राजनीतिक साजिश का शिकार हुए हैं। लेकिन मास्टरमाइंड भी  बचने वाला नहीं है। शराब घोटाला का असली मास्टर माइन्ड बहुत दिनों तक बच नहीं सकता है।

रायपुर में भाजपा की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन ने कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर पूर्वु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान नितिन नबीन ने बताया कि मुझको जो भी समझ आ रहा है उसके अनुसार प्रदेश के भोले भाली एक आदिवासी नेता को साजिश के तहत फसाया गया है। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व आबकारी मंत्री  कवासी लखमा को बलि का बकरा बनाया है। लेकिन ऐसे लोग भ्रम में ना रहे। क्योंकि मास्टर माइंड कहीं भी छिपकर बैठा रहे। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। क्योंकि जल्द ही कानून के हाथ मास्टर माइंड तक पहुंचने वाला है।

भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए नबीन ने कहा, उन्होने साजिश कर  एक आदिवासी को मोहरा बनाया है। इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस नेताओं की आदिवासियों के प्रति सोच क्या है। सारा खुलासा जल्द होने वाला है। कोई भी साजिश कर्ता नहीं बचेगा। अपराध का असली नायक को कानून के पहरेदार जरूर पकड़ लेंगे।

32 गायब अधिकारियों को शोकाज नोटिस...निर्वाचन अधिकारी ने बताया...24 घंटे के भीतर देना होगा जवाब..अन्यथा निलंबन का आदेश

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *