प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के विकास के लिए सात हजार करोड़ से ज्यादा की राशि

रायपुर। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को खामी रहित और बेहतर करने का प्रयास किया है। प्रदेश भर के नगरीय निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए सात हजार करोड़ से ज्यादा की राशि की स्वीकृति दी है।

प्रदेश का ऐसा कोई निकाय नहीं है, जहाँ कम से कम दो सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण या भूमिपूजन न हुआ हो।

नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत का महत्वपूर्ण चुनाव हमारे सामने है। यह 1.70 लाख से भी ज्यादा हमारे कार्यकर्ताओं का चुनाव है। उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव सम्मेलन को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय कहा कि प्रदेश के पंचायतों में भी विकास हो रहा है, महतारी सदन बनवा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, प्रधानमंत्री आवास, की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज जो वादा मोदी की गारंटी में हमारी पार्टी ने किया था, वह हमने सरकार में आते ही पूरा किया।

अभी कल केंद्रीय पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास की बड़ी सौगात देने वाले हैं। प्रदेश सरकार के सर्वतोमुखी विकास कार्यों को चुनाव के समय में बताने की आवश्यकता है।

सीएम साय ने कहा कि जहां तक धान खरीदी की बात है, इस साल 27 लाख किसान पंजीकृत हैं। पिछले साल 24.72 लाख किसान पंजीकृत थे। धान का रकबा भी बढ़ा है। प्रदेश सरकार धान खरीदी पूर्ण होने के बाद धान के अंतर की राशि एकमुश्त प्रदेश के 27 लाख किसानों के खातों में भेजेगी।

नशीले इंजेक्शन का जखीरा बरामद...शातिर चाची गिरफ्तार..कप्तान ने बताया..17 किलो गांजा 365 लीटर शराब बरामद...तेज होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि रोजगार की बात भी हमने की थी तो आज विभिन्न विभागों में भर्ती भी हो रही है। लगभग 9 हजार शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस साल पीएससी का जो रिजल्ट आया, उसमें जो टॉप टेन बच्चे थे, वह अभिभावक सहित हमसे और हमारे मंत्रियों से मिले, हमारे विधानसभा अध्यक्ष से भी मिले और वे बेहद खुश थे। इस तरह से एक विश्वास हम लोग पीएससी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के हमारे बेटे-बेटियों में कायम किए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र, जो संवेदनशील क्षेत्र है। वहां पर लगातार हम लोग शांति व्यवस्था कायम करने के लिए काम कर रहे हैं। हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बड़े ऊर्जावान और निडर हैं। बिल्कुल वैसे क्षेत्र में जा रहे हैं, वहाँ हमारे सुरक्षा बलों की हौसला अफजाई कर रहे हैं, पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं।

जिस तरह से 1 साल में हम लोगों ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, उसकी सर्वत्र प्रशंसा भी हो रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत स्कूल खोल रहे हैं, अस्पताल खोल रहे हैं, यह सारी व्यवस्थाएं कर रहे हैं।

सीएम साय ने कहा कि बस्तर के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया, जिसमें 1.65 लाख युवा पंजीकृत हुए, जिनमें आधी संख्या महिलाओं की थी। इन सभी उपलब्धियों को लेकर आने वाले चुनाव में लोगों के बीच जाने की आवश्यकता है।

भारत सरकार और प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उन सब योजनाओं को लोगों के बीच में जाकर बताने की आवश्यकता है और यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। श्री साय ने कहा कि यह चुनाव बाद महत्वपूर्ण है और हम लोग की जिम्मेदारी है कि हमारे लिए जो कार्यकर्ता परिश्रम करते हैं, पसीना बहाते हैं, रात दिन घूमते हैं, भूखे प्यासे रहते हैं, उनका सम्मान देने का एक अवसर है।

CG Congress- कांग्रेस में ब्लॉक की लड़ाई, नियुक्तियों के बाद उभरा असंतोष, सूरजपुर जिलाध्यक्ष ने बैज को चिट्ठी लिख नियुक्ति पर उठाए सवाल

सभी लोग और जो सांसद-विधायक हैं, उनकी तो और विशेष जिम्मेदारी बनती है कि अपने-अपने क्षेत्र में जो भी नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव है उसमें कुशल कार्यकर्ताओं को बैठाएं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *