Arvind kejriwal: सरकार बनने के बाद किरायेदारों का भी बिजली का बिल रहेगा माफ

Arvind kejriwal।नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक और घोषणा और बड़ा वादा दिल्ली की जनता के साथ किया है।

जिसके अनुसार अब दिल्ली में किराए के मकान में रहने वाले किरायेदारों के भी बिजली के बिल माफ होंगे।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पूर्वांचल के लोग ही दिल्ली में किराए के मकान में रहते हैं और गरीबी इतनी ज्यादा होती है कि एक-एक बिल्डिंग में 100 लोग रह रहे होते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली में जगह-जगह घूम रहा हूं। दिल्ली के लोगों के लिए हमने बिजली फ्री कर दी।

200 यूनिट तक बिजली फ्री है। 200 से 400 यूनिट तक बिजली हाफ रेट है। 20,000 लीटर पानी हर महीने फ्री है। लेकिन दुख की बात है कि दिल्ली में रहने वाले किरायेदारों को फ्री बिजली और फ्री पानी का लाभ नहीं मिलता।

उन्होंने कहा कि इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं। लेकिन जो भी कारण हो, किराएदार भी दिल्ली के रहने वाले हैं, उनको भी फ्री बिजली और फ्री पानी का लाभ मिलना चाहिए। मैं जहां भी जाता हूं तो किरायेदार मुझे घेर लेते हैं। कहते हैं आपके अच्छे स्कूल हैं।

उसका बेनिफिट हमें मिल रहा है। मोहल्ला क्लीनिक का बेनिफिट मिल रहा है। अस्पतालों का बेनिफिट मिल रहा है। फ्री बस सेवा का बेनिफिट मिल रहा है। तीर्थ यात्रा का भी बेनिफिट मिल रहा है। लेकिन आपके फ्री बिजली और पानी का बेनिफिट हमें नहीं मिल रहा।

Honda New Electric Scooter QC1 Price: होंडा ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 80 किलोमीटर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज ऐलान करना चाहता हूं कि चुनाव के बाद हमारी सरकार बनने के बाद हम ऐसी योजना लेकर आएंगे और ऐसा सिस्टम बनाएंगे जिससे किराएदारों को भी फ्री बिजली और फ्री पानी का बेनिफिट मिलना चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं सभी किरायेदारों को बधाई देना चाहता हूं, यहबहुत बड़ा कदम होगा।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *