Madhya Pradesh News

BJP पार्षद छह वर्ष के लिए निष्कासित

भोपाल/भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने वार्ड नबंर 24 के पार्षद जितेन्द्र कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी की आज यहाँ जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इंदौर नगर निगम के वार्ड नबंर 24 के पार्षद जितेन्द्र कुमार (जीतू यादव) द्वारा पार्टी के ही पार्षद से विवाद तथा उसके उपरांत घटित अशोभनीय कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है

जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।

अत: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा वार्ड नबंर 24 के पार्षद श्री जितेन्द्र को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला को नई जिम्मेदारी..सचिव नियुक्त पर बोले...साथियों के सहयोग से हर मुश्किल को करेंगे आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close