BJP पार्षद छह वर्ष के लिए निष्कासित

भोपाल/भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने वार्ड नबंर 24 के पार्षद जितेन्द्र कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी की आज यहाँ जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इंदौर नगर निगम के वार्ड नबंर 24 के पार्षद जितेन्द्र कुमार (जीतू यादव) द्वारा पार्टी के ही पार्षद से विवाद तथा उसके उपरांत घटित अशोभनीय कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है

जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।

अत: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा वार्ड नबंर 24 के पार्षद श्री जितेन्द्र को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

Cabinet Decision 2025-न्यायालयीन प्रक्रिया में बंदी जेल से ही होंगे शामिल और चिकित्सक अस्पताल से दर्ज करायेंगे बयान

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *