MP News-निजी बस और ट्रक की भिडंत में एक छात्र की मौत

भोपाल/ मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के भौरी क्षेत्र में आज एक निजी बस और ट्रक की भिड़त में एक छात्र की मौत हो गई और कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिसमें छह की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजधानी में स्थित पीपुल्स स्कूल ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के इजीनियरिंग के विद्यार्थी बस से आईसर कंपनी के प्लांट पर भम्रण के लिए गए थे।

जहाँ से लौटते समय भोरी बायपास पर बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बिरसिंहपुर पाली के निवासी छात्र विनीत साहू की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि लगभग छह विद्यार्थियों की हालत गंभीर बताई गई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगाें की सहायता से घायलों को बस से निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार लगभग 29 छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

सीहोर जिले के आष्टा के पास आज शाम आष्टा-शुजालपुर रोड पर एक दुर्घटना मे दो दर्जन ग्रामीण घायल हो गए जिनमे एक महिला कि मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार काजीखेड़ी मोड़ के पास ग्राम गुराडिया रूपचंद से एक कार्यक्रम में भाग लेने करीब 25 से 30 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ग्राम सुलखेड़ी जा रहे थे। तभी शुजालपुर की ओर से आ रहे एक डंपर ने सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गये।

Cabinet Decision: पुलिस बैण्ड की स्थापना के लिए 932 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति

टक्कर मारने वाला डंपर भी खंती में पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार लगभग सभी ग्रामीण जिनकी संख्या दो दर्जन से अधिक बताई गई सभी घायल हो गए। इसमें लगभग 18 लोगों को अधिक चोट आने के कारण उनका सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया।आष्टा एसडीएम स्वाति उपाध्याय मिश्रा ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी अनुसार उक्त दुर्घटना में 18 ग्रामीण घायल है तथा 8 से 10 लोगों को जो अति गंभीर थे, उन्हें जिला चिकित्सालय सीहोर एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया है ।

तथा इसमें एक महिला पांचू बाई की मौत हो गई है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *