MP top news: BEO दफ्तर में 2.87 करोड़ रुपये के गबन का मामला,संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा करेंगे जांच

Mp top news।भोपाल।आयुक्त कोष एवं लेखा, भोपाल की SFIC सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO), इंदौर कार्यालय में लगभग 2.87 करोड़ रुपये के गबन का मामला संज्ञान में आया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
उक्त प्रकरण में आयुक्त कोष एवं लेखा, भोपाल द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार गबन से जुड़े लगभग 150 खातों को फ्रीज़ किया जा चुका है।
मामले की विस्तृत जांच कलेक्टर, इंदौर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा, इंदौर को सौंपी गई है।
जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात SOP के प्रावधानों के अनुरूप संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जा रही है।






