Play School के मालिक ने लगाया टीचरों के वॉशरूम में हिडन कैमरा, गिरफ्तार

Play School के मालिक ने लगाया टीचरों के वॉशरूम में हिडन कैमरा, गिरफ्तार  नोएडा, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह आरोपी एक प्ले स्कूल का मालिक है और उसने अपने Play School में टीचरों के बाथरूम में एक हिडन कैमरा लगा रखा था। जिसकी शिकायत होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।

तब से यह फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने इसे अब गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना फेस 3 पर आईटी एक्ट में दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी नवनिश सहाय, निवासी कंचनजंगा टावर कौशांबी गाजियाबाद का रहने वाला है। जिसको नोएडा के सेक्टर 70 से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने एक किराये की बिल्डिंग में एक प्ले स्कूल खोल रखा है। यह स्कूल इसने माह अप्रैल 2024 से प्रारंभ किया था।

उसने एक कैमरा ऑनलाइन मंगवाया था। यह एक हिडन कैमरा था। जिसमें किसी प्रकार की रिकॉर्डिंग नही होती थी लेकिन ये उसकी लाइव फीड देख सकता था। उस कैमरे को इसने बल्ब के होल्डर में लगवाकर दीवार पर लगा दिया था। इसलिए उसकी जानकारी गार्ड व अन्य किसी को नहीं थी।

यह कैमरा टीचर्स के इस्तेमाल होने वाले वॉशरूम में लगा था। दरअसल एक टीचर को इस मामले में शक हुआ और उन्होंने इसकी जांच पड़ताल की। उसके बाद उसने पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उन्हें बाथरूम से वह हिडन कैमरा मिल गया।

शिक्षको को 90प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम लाने का प्रयास करने के निर्देश

पुलिस के आने के बाद से ही यह आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। उन्होंने इसे इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की सहायता से गिरफ्तार किया है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles