CG News: निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

CG News।बलरामपुर/ आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के द्वारा आम निर्वाचन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न दायित्वों के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
CG News।साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विगत दिवस प्रथम चरण में 16 दिसम्बर 2024 को कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।
उक्त प्रशिक्षण में एडीपीओ मनोहर लाल जयसवाल, जिला मिशन समन्वयक रामप्रकाश जयसवाल, तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा, व्याख्याता अंजू गुप्ता अनुपस्थित थे।
जिसके लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री शशि चौधरी के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




