Bilaspur NewsChhattisgarh

चांटीडीह,चिंगराजपारा में देर रात्रि कप्तान की पदयात्रा…गाड़ी छोड़कर भागे अपराधी..लोगों ने बताया..पुलिस सायरन बजाकर चली आती है…एसपी ने दिया तत्काल यह आदेश

11 बजे रात्रि पुलिस कप्तान की पदयात्रा

बिलासपुर– देर रात्रि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह आपरेशन स्ट्रीट अभियान के पीछे सर्च अभियान चलाया। अपने विशेष टीम के साथ देर रात्रि करीब 11 बजे सरकन्डा थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक इलाकों का औचक दौरा कर पदयात्रा किया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने देर रात्रि पुलिस कप्तान को देखकर भय मिश्रित आश्चर्य जाहिर किया। साथ ही अपराधिक तत्वों को भागते देखकर खुशी का इजहार किया। इस दौारन स्थानीय लोगों के साथ पदयात्रा कर कप्तान ने संवाद भी किया। बेहतर पुलिसिंग का सुझाव मांगा। क्षेत्र में पुलिस कप्तान की उपस्थिति की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी भी पहुंच गयी। इसके बाद कप्तान के ही सामने स्थानीय लोगों की मदद से धरपकड़ और चेकिंग अभियान चलाया गया। 
पार्टी के पीछे एसपी की रेड कार्रवाई
जानकारी देते चलें कि पिछले एक सप्ताह से आपरेशन स्ट्रीट के तहत देर रात्रि पुलिस टीम शहर के कोने कोने में पहुंच रही है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह अभियान की जायजा लेने बिना सूचना विशेष टीम के साथ सरकन्डा थाना क्षेत्र के चांटीडीह और चिंगराजपारा पहुंचे। देर रात्रि क्षेत्र में एसपी के पहुंचने की जानकारी से स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। इसके पहले लोग दिमागी घोड़ा दौड़ाते रजनेश सिंह ने आगे बढ़कर स्थानीय लोगों से संवाद शुरू कर दिया। इस दौारन लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधिक गतिविधियों को लेकर अपनी परेशानियों को पेश किया। मामले की जानकारी मिलते ही आपरेशन स्ट्रीट की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। फिर देखते ही देखने लोगों का जमावड़ा लग गया।
स्थानीय लोगों के साथ किया पैदल मार्च
  औचक छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस कप्तान ने भरत चौक, गणेश चौक, रामायण चौक, स्कूल चौक,प्रभात चौक कबीर चौक क्षेत्र में पैदल यात्रा कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाकर रखने को कहा। पैदल यात्रा में स्थानीय लोगों ने भी शिरकत किया। इसके साथ ही सभी ने बारी बारी से पुलिस कप्तान से वस्तुस्थिति के बारे में बताया।
भागे बदमाश दर्जनों गाड़ी बरामद
    इस दौरान देर रात्रि स्थानीय लोगों के साथ देखकर कुछ बदमाश भागते नजर आए। लेकिन पुलिस पार्टी ने दौड़ाकर लोगों को धर दबोचा। साथ ही दर्जनों गाड़ियों को कब्जे में लेने केअलावा आपत्तिजनक सामनों को बरामद किया। धरपकड़ के दौरान शराबियों के साथ पुलिस ने शराब भी बरामद किया। धरपकड़ की चपेट में आए…कुछ लोगों ने बताया कि खाना पीना के बाद दिनभर की थकान मिटाने बैठे और खड़े हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों को तत्काल छोड़ा।  बावजूद इसके ऐसे प्रभावित लोगों ने कार्रवाई का समर्थन किया।
सायरन बजाकर चली जाती है
           स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात्रि पुलिस की गाड़ी तो आती है…लेकिन सायरन बजाकर चली जाती है। सायरन सुनते ही गुण्डा बदमाश भागकर गलियों में छिप जाते हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह से छापामार कार्यवाही के चलते गुण्डा बदमाशों में भय का वातवरण है। यही कारण है कि कुछ दिनों से गुण्डा बदमाश मेन रोड की वजाय गलियों में दुबक अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। कप्तान ने  आश्वासन दिया कि निश्चित समय के बाद घर में रहें। लेकिन आंख खोल कर रखें। किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल थाना और उन्हें दें।
पुलिस आपके साथ
पैदल यात्रा में शामिल स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया कि पेट्रोलिंग पार्टी को गलियों में जाने का आदेश दिया जाए। जिससे बदमाशों को छिपने का कोई अवसर ना मिल सके। रजनेश सिंह ने टीम को लोगों के सुझाव पर तत्काल अमल करने को कहा. रजनेश सिंह ने इसके बाद पटवारी प्रशिक्षण कार्यालय के आसपास भी पदयात्रा कर लोगों को भरोसा दिलाया कि जरने की जरूरत नहीं .पुलिस आपके साथ है।
हाईकोर्ट की दो टूक,नसीहत...पत्रकारिता के मापदंडों का करें पालन...पुष्टि के बाद ही करें...खबरों का प्रकाशन
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close