
Bilaspur NewsChhattisgarh
कलेक्टर की अगुवाई में झूमा शहर…जयघोष से गूंजा शहर…तिरंगा यात्रियों का गली चौक चौराहों में मतवालों ने किया भव्य स्वागत
आलाधिकारियों ने झण्डा उठाकर किया आह्वान..हम एक हैं...
बिलासपुर—देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अभियान के तहत आज हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। मैराथन दौड़ का भई आयोजन किया गया। जिला प्रमुख अवनीशरण की अगुवाई में बड़ी संख्या में आम से खास और स्कूली छात्रों ने उत्साह से मैराथन दौड़ में भागीदारी किया। राष्ट्र भक्ति गीतों की धुन पर सभी ने झूमकर तिरंगा फहराया। आन बान और शान में भारत माता का जयघोष भी किया। यात्रा विभिन्न चौक चौराहों से होकर स्टेडियम में समाप्त हुई । इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाकर संबोधित किया। अतिथियों ने भी अपने विचारों को रखा।
आजादी में वीर सपूतों के योगदान और शहादत की याद में आज जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया । हर घर तिरंगा अभियान के तहत हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्टर अवनीश शरण की अगुवाई में शहर ने अपनी भागीदारी को निभाया दौड़ लगाकर भारत माता के प्रति अपनी भावनाओं को पेश किया। कलेक्टर ने तिरंगा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे मातरम… और भारत माता जयकारों के साथ तिरंगा मैराथन दौड़ शहर के अलग अलग रास्तों से निकली। इस दौरान हर चौक चौराहों में लोगों ने तिरंगा को सलामी देकर भारत माता का जयघोषकिया। तिरंगा मैराथन में अधिकारी, खिलाड़ी, स्कूली छात्र समेत आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।
अवनीश शरण की अगुवाई में तिरंगा यात्रा दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर होकर पिंक स्टेडियम, बिलासा गर्ल्स कॉलेज में समाप्त हुई। कलेक्टर ने मौजूद लोगों को तिरंगा शपथ दिलाकर तन मन राष्ट्र सेवा की बात कही। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना अमूल्य सर्वस्व न्योछावर किया है। आज सभी को जानना जरूरी है कि हमें आजादी कैसे मिली।
कलेक्टर ने दुहराया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसात्मक आंदोलन चलाया। शहीद भगत सिंह ने अपनी शहादत से युवाओं को प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में सभी आयु वर्ग, समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इससे जाहिर हो गया है कि हमारे जीवन में आजादी के क्या मायने हैं। जब भी राष्ट्र निर्माण की बात होती है तो हम मतभेदों को भूलाकर एक हो जाते हैं। राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने को तैयार रहते हैं। क्योंकि हम सबको मालूम है कि राष्ट्र से ऊपर कोई नहीं है। राष्ट्र सर्वोपरि है।
जिला प्रमुख ने दुहराया कि युवा पीढ़ी आजादी के महत्व को समझे और आपसी भेदभाव और वैमन्स्यता को भूलकर देश की प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर चले। कार्यक्रम में निगम कमिश्नर मित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान,एडीएम आर ए कुरुवंशी, शिव कुमार बनर्जी, एडीशनल एसपी उमेश कश्यप, नीरज चंद्राकर, एसडीएम पीयूष तिवारी समेत सभी अधिकारी मौजूद थे।
कप्तान की अगुवाई में निकली पुलिस टीम
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की अगुवाई में सिविल लाइन से तिरंगा यात्रा निकाला है। पुलिस की तिरंगा यात्रा सिविल लाइन से जेल रोड -बृहस्पति बाजार -देवकीनंदन चौक -सदर बाजार -गोल बाजार -कोतवाली चौक -गांधी चौक -शिव टॉकीज चौक -पुराना बस स्टैंड -अग्रसेन चौक -तालापारा -इ़दू चौक -सत्यम चौक होकर सिविल लाइन पहुंची। यात्रा में सीएसपी सिविल लाइन उमेश गुप्ता ; उप पुलिस अधिक्षक लाइन मंजुलता, थाना प्रभारी प्रदीप आर्य , आरआई भूपेन्द्र गुप्ता और थाना स्टाफ ने भाग लिया।
नूपुर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा
कोटा में पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश पर एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने तिरंग यात्रा की अगुवाई की। यात्रा में थाना प्रभारी कोटा उमेश साहू , प्रभारी रतनपुर रजनीश सिंह , प्रभारी तखतपुर देवेश राठौर , प्रभारी बेलगहना ओमकार धर दीवान , प्रभारी जूनापारा मनोज शर्मा के मौजूदगी में पुलिस स्टाफ़ और स्कूल के शिक्षक,छात्रों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा महाशक्ति चौक, सीएचसी होते हुए, नाका चौक,जय स्तंभ से वापस थाना पहुंचकर समप्त हुई।