आधा दर्जन संदिग्ध गिरफ्तार…पुलिस ने दर्ज किया अपराध..कप्तान ने कहा…शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर–त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था को चुस्त दुूरूस्त बनाये रखने पुलिस का आपरेशन प्रहार भी तेज हो गया है। तारबाहर पुलिस गश्ती टीम ने अभियान के दौरान आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
शहर में त्योहार की धूम है। साथ ही अपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोग भी धूम धाम के बीच सक्रिय हो गये है। तो पुलिस का आपरेशन प्रहार भी तेज हो गया है। इसी क्रम में तारबाहर पुलिस टीम ने अभियान चलाकर गुंडा बदमाशों को धर पकड़ना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार तारबाहर पेट्रोलिंग पार्टी ने बस स्टैण्ड स्थित राजीव प्लाजा, शराब दुकान के आसपास संदिग्ध विचरण करने वाले आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है।
पकड़े गये सभी 6 बदमाशों के खिलाफ पूछताछ के बाद अपराध दर्ज किया गया है। सभी पर अलग अलग प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस कप्तान ने बताया कि शांति व्यवस्था को चुनौती देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। असामाजित तत्वों के खिलाफ कोई व्यक्ति सीधे थाना अथवा उनसे फोन पर संपर्क कर वस्तुस्थिति को बता सकता है। तत्काल कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।









