CG NEWS:सामाजिक कार्यक्रमों के लिए लायंस क्लब और एयू के बीच एमओयू

CG NEWS:बिलासपुर । लायंस क्लब बिलासपुर और अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालयय के बीच एक एमओयू हुआ । जिसके तहत अब लायंस क्लब और अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय एक साथ मिलकर स्वास्थ शिविर और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ए डी एन बाजपेयी ने लायंस क्लब अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी का शाल – श्रीफल से सम्मान किया । कार्यक्रम में लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल प्रीतिपाल बीएस बाली और हर्ष पाण्डेय भी उपस्थित थे । शैलेश बाजपेयी ने कहा कि एमओयू से सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में मदद मिल सकेगी और विश्वविद्यालय के संसाधनों से हम एक नया आयाम स्थापित कर सकेंगे।









