शाम पांच बजे भाजपा पार्षद दावेदारों का फैसला…संभागीय बैठक में तैयार होगी सूची..24 को रायपुर में खुलेगा मेयर दावेदारों का लिफाफा
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—- बीती रात्रि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर पार्षद दावेदारों के नाम को फायनल कर लिया है। आज शाम पांच बजे सभी दावेदारों का नाम संभागीय बैठक के बाद एलान कर दिया जाएगा। कई लोगों को तो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने वार्ड में जाकर तैयारी करने को कह दिया है। जानकारी के अनुसार संभावित मेयर प्रत्याशी के साथ तीन नाम लिफाफा में बन्द कर रायपुर भेज दिया गया है। 24 जनवरी को प्रदेश के सभी निगम,पालिका प्रमुखों के नाम का एलान पार्टी के वरिष्ठ नेता में करेंगे।

