गुंडागर्दी के आरोपी गिरफ्तार
सीपत पुलिस ने पुराने रंजीश में अश्लील गाली गलौच, घर घुसकर मारपीट सामान से तोड़फोड़ ,जान से मारने की धमकी के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नमन वर्मा और दीपक वर्मा को जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल सात अन्य आरोपियों को पहले ही जेल दाखिल कराया गया है।
दस लीटर महुआ शराब जब्त
*नाम आरोपी -*
भरत साहू पिता स्व. जोहित राम उम्र 42 साल साकिन सुखरीपाली गतौरा थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मस्तूरी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गतौरा से जयरामनगर की तरफ शराब परिवहन करते मोटरासायकल समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। छानबीन के दौरान आरोपी से करीब 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सुखरीपाली गतौरा निवासी भरत साहू है।


