युवाओं को संभालना होगा कमान..सदस्यता अभियान के दौरान बोले अमर…बहुत जरूरी है युवाओं में राजनैतिक जागरण

सैकड़ों युवाओं को अमर ने बनया भाजपा सदस्य

बिलासपुर—शुक्रवार को एसबीआर कॉलेज में भाजपा के सदस्यता अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम को नगर विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से देश का लोकतंत्र ना केवल मजबूत होगा। बल्कि विकास की प्रक्रिया को ताकत भी मिलेगी।

एसबीआर कालेज में छात्रोँ के बीच भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा जगत ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सैकड़ॉं  युवाओं को नगर विधायक ने सदस्यता अभियान के तहत भाजपा से जोड़ा। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने के साथ ही अमर अग्रवाल ने युवाओं को पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया।

सदस्यता अभियान के दौरान अमर ने बताया कि युवाओं की भागीदारी से लोकतंत्र को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी । युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि अपनी जिम्मेदारियों को समझें। समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हुए राष्ट्र को मजबूत बनाएं ।कार्यक्रम में शामिल युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के प्रति विश्वास जाहिर किया। युवाओं ने कहा कि देश समाज के युवाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक होना बहुत ही जरूरी है। इससे देश के प्रति हमें अपने कर्तव्यों का अहसास होता है। देश के विकास में योगदान देने का सीधा अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में अमर अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। क्योंकि उन्हें ही आगे चलकर देश की कमान को संभालना है।

सात फरार वारंटियों पर कार्रवाई...पांच को जेल दो की मौत...चाकूबाज और फरसाबाज पर आर्म्स एक्ट का दर्ज हुआ अपराध...पकड़ाया संचालक

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles