डेली नीड्स की दुकान में पटाखा का जखीरा…अलग अलग ठिकानों में राजस्व टीम का छापा…फफूंद लगे एक्पायरी डेट का सामान जब्त
पांच ठिकानों से 103 कार्टून पटाखा बरामद

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर–डेली नीड्स दुकान में राजस्व टीम ने फटाखा का जखीरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने तखतपुर में राजस्व टीम ने नगरपालिका काम्पलेक्स और मिशन अस्पताल परिसर स्तित पांच गोदामों में धावा बोला। मौके से 103 कार्टून से अधिक पटाखा जब्त किया है। निरीक्षण के दौरान टीम ने वासुदेव स्टोर्स से एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री भी कब्जे में लिया है। टीम ने दुकान को सील भी कर दिया है।
कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर तखतपुर एसडीएम की अगुवाई में राजस्व टीम ने पटाखा के अवैंध भण्डारण के खिलाफ अभियान चलाया। ज्योति पटेल की अगुवाई में राजस्व की टीम ने डेली नीड्स दुकान से भारी मात्रा में पटाखों कोअवैध जखीरा जब्त किया है।
शिकायत के बाद टीम ने खाद्य सामग्री डेली नीड्स दुकान का मुआयना किया। दुकान के ऊपरी फ्लोर में भारी मात्रा में पटाखा का जखीरा जब्त किया। पुराना नगर पालिका कॉम्प्लेक्स और मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड के 5 गोदामों में धावा बोला। अवैध रूप से संग्रहित किए गए 103 कार्टून पटाखा को टीम ने कब्जे में किया है।
जगह जगह छापामार कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। पटाखों को बरामद कर दुकानों को सील किया है। ज्योति पटेल ने बताया कि राजस्व की टीम ने त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सामाग्रियों का भी निरीक्षण किया। वासुदेव डेरी नीड्स से एक्सपायरी डेट की फफूंद लगे सामानों को जब्त किया है।









