महिला दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार..भारी पड़ गया..ऊंची आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने शिकार ढूंढते चाकूबाज को पकड़ा

चुनाव अभियान के दौरान पुलिस का आपरेशन प्रहार अभियान

बिलासपुर— पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र में आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। महिला को दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।  साथ ही चाकूबाज को भी धर दबोचा है।कोलाहन अधिनियम के साथ डीजे संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 
 
कोलाहल अधिनियम कार्रवाई
 
सिटी कोतवाली पुलिस ने रैली के दौरान बिलासा चौक शनिचरी रोड में डी. जे. संचालक के खिलाफ कार्रवआई कर साउण्ड बाक्स सिस्टम एम्प्लीफायर जब्त किया है। ऊंची आवाज में डीजे बचाने के किालफ स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराया था।पुलिस टीम ने डीजे संचालक प्रशांत केंवट उर्फ सोनू के खिलाफ  धारा 15, कोलाहल अधिनियम तहत कार्रवाई को अंजाम दिया ैह।
 
महिला से 10 लीटर शराब बरामद
 
कोनी पुलिस ने घुटकू महामाई पारा में धावा बोला। रेड कार्रवआई के दौरान महिला आरोपी दुर्गा वर्मा के ठिकाने से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34(2) का अपराध दर्ज किया गया। साथ ही अन्य कोर्ट कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 
 
धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार
 
सिटी कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी – नितेश डोडवानी उर्फ नीतू डोडवानी को महारानी स्कूल के पीछे दयालबंद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से धारदार लोहे का चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

मेगा पैरेंट्स टीचर बैठक..अभिभावकों की उमड़ी भीड़...बोले अवनीश..नम्बर नहीं..सफलता को करें टारगेट..पूजा कुमारी ने दिया न्योता

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *