जब अधिकारियों ने बताया 40 प्रतिशत काम पूरा…खुश हुए उप-मुख्यमंत्री साव..कहा,डीएमएफ,सीएसआर मद का करें उपयोग

कन्द्रीय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं

बिलासपुर….उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ जनसमस्या निवारण पखवाड़ा की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से बैठक के दौरान नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से संवाद किया। मंत्री ने जनसमस्या निवारण शिविरों में मिल रहे आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट पर खुशई भी जाहिर की।

मंत्री ने बैठक में नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को जन अपेक्षाओं के अनुरूप काम करने को कहा। शहरों की समस्याओं के निदान और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए व्यापक हित में योजना बनाने को कहा।  नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक कुंदन कुमार समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के तहत आयोजित वार्डवार शिविरों के सुचारु संचालन के निर्देश दिए। अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ  आवेदनों का त्वरित निराकरण करने को कहा। उन्होंने दुहराया कि हर वार्ड में आयोजित शिविर में आवेदनों का तत्परता निराकरण करें। साव ने सभी आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शिविरों में सकारात्मक परिणाम के लिए बधाई दी। शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए राशि जारी करने की बात भी कही।

उप मुख्यमंत्री ने शिविरों के अनुभव के आधार पर कार्ययोजना बनाने को कहा। प्रधानमंत्री स्वनिधि और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने शिविरों में स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा अंतर्गत वार्डों में आयोजित हो रहे शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के शुरूआती तीन दिनों में प्रदेश भर में कुल 19 हजार 598 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 17 हजार 310 आवेदन मांगों से और 2288 आवेदन शिकायतों से संबंधित हैं। शिविरों में प्राप्त करीब 40 प्रतिशत यानि 7747 आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया गया है।

Panchayat Election : त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थानों में आरक्षण की प्रक्रिया 17 व 19 दिसम्बर को...कलेक्टर अवनीश शरण ने जारी की सूचना

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के शिविरों के बहुत अच्छे परिणाम आ रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री साव के साथ मंत्रालय से आयोजित समीक्षा बैठक  में राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ शशांक पाण्डेय, नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य और संयुक्त संचालक  एस.के. सुंदरानी मौजूद थे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles