मेडल चैम्पियन से सौजन्य बातचीत…बताया आठ साल 20 प्रतियोगिता में मिली जीत…राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मिला ब्रांज
आठ साल में 20 मेडल किया हासिल

बिलासपुर– कलेक्टर अवनीश शरण ने राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल विजेता को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। मेडल विजेता कबीर करिहार को बधाई दी। इस दौरान खिलाड़ी ने अपने आठ साल की खेल यात्रा के बारे में कलेक्टर को अवगत कराया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
कलेक्टर अवनीश शरण ने अपने कार्यालय में सौजन्य मुलाकात के दौरान राज्य स्तरीय लिफ्टिंग प्रतियोगिता के चैम्पीयन का स्वागत किया। ब्रांच मेैडल मिलने पर पावर लिफ्टर कबीर करिहार को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर को बातचीत के दौरान कबीर ने बताया कि पिछले आठ साल की खेल यात्रा में कुल 20 से ज्यादा मेडल हासिल किया है।
करिहार ने बताया कि मंगला में 29 सितम्बर को मंगला में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जल्द ही मेहनत कर मेडल का रंग बदलने का प्रयास करेगा। खिलाड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।









