दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत पर क्या बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

दिल्ली ।विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। इन सब के बीच, नतीजों को लेकर सियासी बयानबाजियां भी तेज हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा की इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम का दिन है, जिसमें भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है और भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

दिल्ली के निवासियों और वहां के मतदाताओं को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो 10 साल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे, उन्हें भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

यह भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी जीत है। दिल्ली की जनता ने स्पष्ट रूप से भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया है।

सीएम साय ने आगे कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में नगर न‍िकायों के चुनाव भी चल रहे हैं। मैं लगातार पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहा हूं और मुझे बहुत अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है, जो भाजपा के पक्ष में है। लोग भाजपा की नीतियों और सरकार के कार्यों की सराहना कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 13 महीनों में हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया है। हाल ही में, हमने 27 लाख किसानों को 12,000 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में भेजी है।

मॉडल की रहस्यमय मौत: शरीर पर चोट के निशान, पुलिस कर रही बॉयफ्रेंड से पूछताछ

इसके साथ ही, कुछ दिन पहले ही 70 लाख माताओं और बहनों के खातों में धनराशि भेजने का कार्य किया गया है।

सीएम साय ने अपनी सरकार के कार्यों को जनता के हित में बताया और कहा कि उनकी सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए कई योजनाओं का कार्यान्वयन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय यह संकेत है कि जनता ने मोदी सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया है और आगामी चुनावों में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

 

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *