विनोद तावड़े पहुंचे रायपुर,BJP प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार को

रायपुर। मंत्रिमंडल में शामिल होने चर्चा के बीच वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है.

अब माना जा रहा है कि किरण सिंह देव दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे. प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रायपुर आ गए है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक कल उनके नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा. जैसे ही किरण देव नामांकन दाखिल कर कार्यालय से बाहर निकले, भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

किरण देव को पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की कमान सौंपी गई थी. किरण देव के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में 11 में से 10 सीटें हासिल की थी.

इसके पहले आज सुबह छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे। आमतौर पर एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय जाने वाले नबीन अचानक मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के घर पहुंचे।  दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत हुई और फिर नबीन प्रदेश कार्यालय के लिए निकल गए।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक ठीक पहले दोनों नेताओं का मिलना कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है। दोनों के बीच प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हुई। अब किरणदेव रिपीट होंगे या बदले जाएंगे। इसका ऐलान करने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रायपुर आ गए है।

CG News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ठेके में गड़बड़ी का मामला,दो सीएमओ,दो उप अभियंता और कैशियर निलंबित

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *