खनिज विभाग की कार्रवाई में सपड़ाए वाहन मालिक…हाइवा,टिप्पर समेत जेसीबी बरामद..सभी वाहन स्थानीय पुलिस के हवाले
वाहन मालिकों को खनिज टीम ने थमाया नोटिस

बिलासपुर— जिला खनिज विभाग ने खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए हाइवा,टिप्पर समेत जेसीबी बरामद किया है। खनिज टीम ने कार्रवाई के बाद पकड़े गयी सभी गाड़ियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही नोटिस जारी कर मालिकों को तलब किया है। खनिज अधिकारी रमाकान्त सोनी ने बताया कि पकड़े गए वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।
खनिज अधिकारी रमाकान्त सोनी ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर खनिज अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज टीम ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो हाइवा समेत दो टिपर और जेसीबी बरामद किया है। कार्रवाई अलग अलग ठिकानों पर हुई है।
खनिज अधिकारी के अनुसार टीम ने खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जब्त किया। दोनो हाइवा को अलग ठिकानों कोनी और सकरी मे पकड़ा गया। कार्रवाई कर बरामद हाइवा को स्थानीय थाना के हवाले किया गया है। इसी तरह उड़नदस्ता टीम ने केंदा क्षेत्र में मुरूम उत्खनन और परिवहन करते एक जेसीबी के अलावा 2 टिप्पर जब्त किया है। वाहनों को स्थानीय थाना के हवाले किया गया।
सोनी ने बताया कि वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर पेश होने को कहा गया है। साथ ही खनिज अधिनियम के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है। पेश नहीं होने पर वाहन मालिकों के खिलाफ कोर्ट कार्रवाई होगी।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे








