यहां से पकड़ाया गांजा विक्रेता…एनडीपीएस का अपराध दर्ज…आरोपी को पुलिस ने किया न्यायालय के हवाले
ग्राहक को तलाशते पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बिलासपुर–सीपत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 20(बी) के तहत कार्रवाई कर गांजा की अवैध बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोनू शिकारी है। आरोपी शिकारी मोहल्ला मटियारी का रहने वाला है। गांजा बरामद कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
सीपत पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर गांजा समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जांजी पेट्रोल पम्प के पीछे तालाब के पास धावा बोला। मौके से गांजा के लिए ग्राहक तलाशते पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोनू शिकारी निवासी शिकारी मोहल्ला मटियारी होना बताया।
छानबीन के दौरान आरोपी के कब्जे से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया। धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




