केन्द्रीय मंत्री ने कहा…डेढ महीने में बुधवारी की समस्या खत्म…हितों का रखा जाएगा ध्यान..एअरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा स्टेशन

हेरीटेज बिल्डिंग का रखा जाएगा विशेष ध्यान..स्थानीय पहचान भी रहेगा कायम

बिलासपुर—शुक्रवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल क्षेत्र में शामिल संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता नीनु इटियेरा ने  किया। बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी शिरकत किया है। केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने बैठक को बहुत की सकारात्मक बताया। उन्होने कहा कि इस दौरान बुधवारी बाजार व्यवसायियों के हितों से लेकर रेलवे स्टेशन की आधुनिकीकरण पर उपयोगी चर्चा हूई है। जल्द ही चर्चा का असर देखनो को मिलेगा।
 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक की अध्यक्षता में महाप्रबंधक कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री समेत जोन क्षेत्र के सांसदों की बैठक हुई। बैठक में  सांसद बिलासपुर एवं राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू के अलावा सांसद शहडोल हिमाद्री सिंह सांसद जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े,सांसद बरगढ़ प्रदीप पुरोहित, सांसद सरगुजा चिंतामणि महाराज, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद वेंद्र प्रताप सिंह,सांसद सुन्दरगढ़ जे.ओराम, सांसद कोरबा डॉ. ज्योत्सना महंत प्रतिनिधि समेत मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय, विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्षों ने शिरकत किया।
          बैठक में महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने संबोधित किया। जोन और मण्डल की सेवाओं के साथ बेतहर सुविधाओं को लेकर सुझाव मांगा। मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का परिचय दिया। इसके अलावा जोन और मण्ड की उलब्धियों, यात्री सुविधाओं, विकासात्मक कार्यों को सांसदों के सामने रखा। मण्डल प्रबंधक ने आधारभूत संरचना का विकास, गाड़ियों का क्षमता आवर्धन, दिव्यांग जनों, अमृत भारत स्टेशन योजना, वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट, महिलाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं से रूबरू कराया।
          मण्डल रेल प्रंबधक ने प्रजन्टेशन के दौरान बताया कि स्थानीय स्तर की समस्याओं, जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। विकास कार्य के दौरान क्षेत्रीय पहचान को भी कायम रखा जाएगा। इस दौरान अधिकारी ने बैठक में मौजृूद सांसदों को विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं और रेलवे विकास की जाानकारी को विस्तार के साथ साझा किया।
         महाप्रबंधक ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को अवगत कराये जाने पर धन्यवाद जाहिर किया। नीनु इटियेरा ने कहा कि मुद्दों और सांसदों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा।
डेढ़ महीने में दूर होगी बुधवारी व्यवसायियों की समस्या
केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने बैठक को बहुत ही सकारात्मक बताया। बैठक में यात्री सुविधा विस्तार से लेकर सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। विशेष रूप से इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि भारत अमृत धारा योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को एअरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किये जाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। तोखन साहू ने बताया कि बैठक में अलग अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों ने रेलवे सुविधाओं और यात्रियों की अपेक्षाओं को लेकर करीब 40 से अधिक सुझाव दिये हैं।
 पत्रकारों से बातचीत के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि बैठक में रेलवे के आधुनिकी करण को लेकर चर्चा हुई। पहले चरण में मण्डल के कुल 16 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के दौरान क्षेत्रीय पहचान को कायम रखे जाने पर पर बातचीत हुई है। आने वाले तीन साल  में 16 स्टेशन पूरी तरह से आधनिक होगा। बिलासपुर बड़े  रेलवे स्टेशन में शुमार है। इसका विकास एअरपोर्ट के तर्ज पर किया जाएगा। पुरानी बिल्डिंग हेरीटेज की श्रेणी में आता है। इस बात को भी विकास प्रक्रिया के दौरान ध्यान रखा जाएगा।
तोखन साहू ने बताया कि महाप्रबंधक से बुधवारी बाजार व्यापारियों को लेकर बातचीत हुई है। उन्होने बताया कि व्यवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार सुना जाएगा। महीना डेढ़ महीना के भीतर उनकी समस्याओं को दूर कर किया जाएगा। व्यवसायियों के हितों को किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
निगम चुनाव..लोकल ओबीसी को दिया जाए टिकट..कांग्रेस नेताओं ने बताया...छत्तीसगढ़िया ही समझेगा छत्तीसगढ़ का दर्द..तेजी से होगा विकास

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles