महिला कांग्रेस नेत्री समेत 300 मतदाताओं का नाम वोटरलिस्ट से गायब..कांग्रेसियों ने लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप..SDM ने मंगाई आपत्ति

मतदाताओं के साथ एसडीएम कार्यालय का जिला..प्रदेश कांग्रेस का घेराव

बिलासपुर—जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय केशरवानी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शिल्पी तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और स्थानीय पार्षद के इशारे पर निगम ने वार्ड क्रमांक 56 के 300 मतदाओं का नाम विलोपित कर दिया है। मामले में स्थानीय पार्षद ने लिखित में नाम काटने का आदेश दिया। निगम प्रशासन ने बिना भौतिक सत्यापन के वोटरलिस्ट से नाम भी काट दिया। विजय ने आरोप लगाया कि नाम काटते समय निगम ने इस बात का भी ध्यान नहीं दिया कि वार्ड क्रमांक 56 में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शिल्पी तिवारी का निवास है। बावजूद इसके उनका नाम रूपाली गुप्ता ने जानबूझकर कटवाया दिया। प्रदर्शन के दौरान 90 साल की महिला मतदाता ने भी वोटरलिस्ट से नाम काटे जाने की शिकायत की। एसडीएम पीयूष तिवारी ने कहा कि जिन्हें भी वोटरलिस्ट को लेकर शिकायत अपनी समस्या रख सकते हैं। उचित निदान किया जाएगा।
भाजपा नेताओं ने शुरू किया षड़यंत्र
वार्ड क्रमांक 56 के मतदाताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर विजय केशरवानी की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शिल्पी तिवारी समेत वार्ड से 92 साल की बुजुर्ग महिला मतदाता ने शिरकत किया। विजय केशरवानी ने बताया कि निगम चुनाव आते ही भाजपा नेताओं का षड़यंत्र शुरू हो गया है। सोची समझी साजिश के तहत भाजपा नेताओं ने निगम पर दबाव बनाकर मतदाता सूची से खिलवाड़ किया है। वार्ड पार्षद रूपाली गुप्ता के कहने पर वार्ड 56 के 300 से अधिक मतदाताओं का नाम निगम ने वोटरलिस्ट से गायब कर दिया है।
          विजय ने तमाम दस्तावेजों को सामने रखकर एसडीएम पीयूष तिवारी को बताया कि निगम ने भाजपा नेताओं और पार्षदों के दबाव में वोट लिस्ट तैयार किया है। वोटर लिस्ट की विसंगतियों के कारण शहर के कई वार्डों में विचित्र स्थित बन गयी है। जानबूझकर गरीबों का नाम वोटरलिस्ट से हटाया गया है।
मतदाता सूची में गड़ब़ड़ी का अंबार
      केशरवानी ने बताया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी का अंबार है। सर्वाधिक गड़बड़ी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 56 और 59 की मतदाता सूची में सामने आयी हैं। वार्ड क्रमांक 56 के लगभग 300 मतदाताओं का नाम वार्ड की मतदाता सूची से हटा दिया गया है। वार्ड क्रमांक 56 का निवासी होने के बाद भी कई नाम को भाजपा नेताओं ने वार्ड क्रमांक 59 में जोड़वा दिया है। लगभग 150 मतदाताओं के नाम किसी भी वार्ड की सूची में नहीं है।
विजय और शिल्पी तिवारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 59 में रहने वाले मतदाताओं के साथ अन्याय हुआ है। लगभग 9  माह पूर्व बारिश में निगम ने कार्रवाई कर वार्ड 59 के लगभग 600 मकान को तोड़ा।  प्रभावित 4000 मतदाताओं को अटल आवास आवंटित किया। भौतिक रूप से यह स्थान वार्ड क्रमांक 57 और वार्ड क्रमांक 58 का हिस्सा है। इसलिए जरूरी है कि वार्ड क्रमांक 56 के मतदाताओं रो तत्काल वार्ड क्रमांक 56 की  मतदाता सूची में जोड़ा जाए।
          प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव शिल्पी तिवारी ने भाजपा पार्षद की साजिश पर हैरानी जाहिर किया। उन्होने कहा कि रूपाली ने उनके नाम समेत वार्ड 56 से 159  लोगों का नाम विलोपित किए जाने की लिखित सिफारिश की है। दबाव में आकर निगम ने बिना सोचे समझे और भोौतिक सत्पापन के किये बनिा वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया।
करेंगे उग्र प्रदर्शन

विजय और शिल्पी ने कहा कि यदि गड़बड़ियाों को नहीं सुधारा यगा तो प्रशासन को उग्र प्रदर्शन का सामना करना होगा।  दोनो नेताओं ने बताया कि वार्ड क्रमांक 59  भौतिक रूप से मतदाता विहीन हो चुका है। वार्ड से जो भी व्यक्ति पार्षद बनेगा.. वह पार्षद निधि की राशि कैसे और कहां खर्च करेगा…जो समझ से परे है। दूसरी बात की  वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 के भावी पार्षद अपनी पार्षद निधि की राशि उन मतदाताओं पर क्यों खर्च करेंगे जो तकनीकी रूप से वार्ड क्रमांक 59 के मतदाता है। विजय और शिल्पी ने कहा कि दरअसल भारतीय जनता पार्टी संभावी हार से डर गयी है। इसके चलते भाजपा नेताओं को षड़यंत्र का सहारा लेना पड़ रहा है।

           वार्ड क्रमांक 59 के पार्षद महेंद्र नेताम ने एसडीएम के सामने विधिवत अपनी शिकायत को लिखित में पेश किया। नेताम ने प्रशासन पर भाजपा सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
आपत्तियों का करेंगे निदान
   मामले में एसडीएम पीयूष तिवारी ने कहा कि जिन्हें भी वोटर लिस्ट को लेकर शिकायत है..कार्यालय पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज करा  सकते हैं। आपत्तियों के आधार पर समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम काटने के आरोप को गलत बताया। जोर देते हुए कहा कि परिसीमन की वजह से कुछ वोटर अन्य वार्डों में शिफ्ट हो सकते हैं।
शनिवार अवकाश पर ब्रेक...राज्य निर्वाचन आयोग ने छुट्टी नहीं देने का सुनाया फरमान...इस दिन भी होगा नामांकन प्रक्रिया का काम

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles