गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार…करीब 3 लाख की सम्पत्ति बरामद…दोनो आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल
चकरभाठा थाना क्षेत्र पुलिस ने घेराबन्दी कर गांजा बिक्रेताओं को पकड़ा

बिलासपुर—-आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान चकरभाठा पुलिस ने गाँजे का अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों को पकड़ॉा है। पकड़े गए दोनो आरोपियों से करीब ढाई किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल दाखिल कराया है। आरोपियों का नाम प्रमोद कुमार श्रीवास और जो.येश प्रकाश है। दोनो आरोपी ग्राम सारधा थाना चकरभाठा और माँ भवानी नगरथाना सिरगिट्टी के रहने वाले हैं।
सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के लगातार निर्देश पर थाना क्षेत्र में आपरेशन प्रहार के दौरान विभिन्न मामलों में शामिल अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में जानकारी मिली कि ग्राम सारधा चकरभाठा निवासी प्रमोद श्रीवास सफेद रंग की मोटर सायकल से घूम घूम कर गांजा बिकी कर रहा है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जोयेश राय उर्फ राजा भी गांजा बेच रहा है।
खबर की पुूष्टि के बाद पुलिस टीम ने ट्रासपोर्ट नगर में धावा बोला। सफेद रंग के अपाचे मोटरसायकल सीजी 22 जेड 6310 और यामहा मोटरसायकल सीजी 10 बीएम 6386 को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने अपना नाम प्रमोद कुमार श्रीवास निवासी सारधा और जोयेश प्रकाश राय निवासी माँ भवानी नगर वार्ड 14 निवासी थाना सिरगिट्टी बताया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से अलग अलग मात्रा मेैं कुळ ढाई किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। दोनो आरोपियों से गांजा,मोबाइल और मोटरसायकल समेत कुल 3 लाख रूपयों की सम्पत्ति जब्त किया गया है।









