अपने धाम लौटे प्रथम पूज्य…सभापति गौरहा ने क्षेत्र का किया भ्रमण..प्रदेशवासियों के लिए मांगा समग्र विकास का आशीर्वाद
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किया शिरकत..कहा..हम सुख दुख के साथी

बिलासपुर—जिले के कोने कोने में स्थापित भगवान श्रीगणेश के पंडाल में पहुंचकर जिला पंचायत सभापति ने प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सभी की मनोकामनाओं को पूरा करने को लेकर माथा टेका। अंकित गौरहा ने समर्थकों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द भी लिया। साथ ही भगवान गौरीनंदन को सम्मान के साथ धाम लौटने के दौरान फिर से दर्शन देने के लिए रिद्धि सिद्धि के साथ लौटने का निमंत्रण भी किया।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जिला पंचायत क्षेत्रों में स्थापित श्रीगणेश पंडाल पहुंचकर प्रथम पूज्य से आशीर्वाद लिया। गौरहा ने इस दौरान प्रदेश और क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि और सभी की मनोकामनाओं को पूरा करने का वरदान मांगा। इस दौरान श्रीगणेश का दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने अंकित गौरहा के साथ सुख- दुख को साझा किया।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक -3 के सभी 21 ग्राम पंचायतो का भ्रमण किया। स्थानीय लोगों से संवाद कर पूजा पंडालों में पहुचकर गणेश उत्सव में शिरकत किया। समर्थकों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द लिया।
ग्राम पंचायतों में विराजमान सन्मुख गणेश की वंदन आरती कर मत्था टेका और प्रदेश में अमन चैन का आशीर्वाद लिया। नौनिहालों को उत्साहित भी किया। अंकित ने जगह जगह आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित भी किया। उन्होने कहा कि प़ढ़ाई के साथ खेल कूद भी करें। साथ ही लक्ष्य पर अर्जुन की तरह नजर बनाकर रखें।
सभापति ने ग्राम पंचायत बैमा,पौंसरा,नंगोंई,परसाही उर्तुम,लगरा,खैरा (ल),फरहदा,महमंद,धूमा, मानिकपुर,ढेंका, कोरमी, बसिया, हरदीकला, लिमतरी, नगरौड़ी,बन्नाकडीह, सिलपहरी,पौड़ी (स) और मगरउछला,सेमरा समेत ग्राम पंचायतों में बैठक भी किया। लोगों की शिकायतों को सुना। स्थानीय लोगों के साथ भोजन भी किया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









