Bilaspur NewsIndia News

वार्ड निगम टिकट दावेदार…2…किसी वार्ड में प्रत्याशियों का टोंटा..तो किसी में दावेदारों की भीड़..पढ़ें..वार्ड क्रमांक 13 से 24 में कौन- कौन है दावेदार

भाजपा से निगम उप नेता प्रतिपक्ष इस बार लड़ेंगे नहीं..लड़ाएंगे चुनाव

20250109 112708बिलासपुर— पिछली बार विस्तार के बाद नगर निगम का क्षेत्र 18 पंचायत समेत दो नगर पंचायत और एक नगर पालिका तक फैल गया। चुनाव इतना जल्दी हुआ कि जनसंख्या समायोजन की स्थिति नहीं बनी। जनसंख्या के लिहाज से असमान वार्डों के लिए निगम पार्षद का चुनाव हुआ। पांच साल बाद निगम चुनाव के कुछ महीने पहले सरकार ने जनसंख्या समायोजन को केन्द्र में रखकर निगम परिसीमन का फरमान जारी किया। दावा आपत्ती का खेल चला। असमान जनसंख्या की पिछली शिकायत को काफी हद तक दूर करते हुए शासन ने निगम के 70 वार्ड का सीमा निर्धारित किया। लेकिन चुनाव लड़ने वालों की माने तो इस बार नई प्रकार की समस्या सामने आ गयी है।परिसीमन का कुछ इस तरह हुआ कि लाभ सत्ता पक्ष को मिवता नजर  आ रहा है।  कई वार्डों का बंटवारा ऐसा किया गया  कि कई तुर्रम खान नेत निर्बीज होते दिखाई दे रहे हैं। यदि नहीं भी हुए तो संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता..चुनाव के बाद हो जाएंगे। खासकर ऐसी स्थिति सत्ता पक्ष के पार्षदों के साथ ज्यादा होते दिखाई दे रही है। 

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

          सीजी वाल की टीम ने आरक्षण के बाद सत्तर वार्ड वाले बड़े नगर निगम बिलासपुर के मतदाताओं का दिल टटोलने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोगों ने दावेदारी की इच्छा जाहिर की है। दावेदारों में ना केवल भाजपा या कांग्रेस के कार्यकर्ता नेता शामिल है। कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जिन्होने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय होकर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। कुछ ऐसे नाम को सामने आए हैं ..जिनकी दावेदारी महत्व रखती है। कुछ दावेदारों की टिकट पर मुहर लग जाए..तो आश्चर्य की बात नहीं होगी।

फेडरेशन ने किया जंग का एलान...4 सूत्रीय मांग को लेकर 27 को सड़क पर उतरेंगे कर्मचारी...कहा..सरकार लागू करें मोदी गारंटी

वार्ड क्रमांक 13 से 16 के दावेदार

           वार्ड क्रमांक,13 को पंडित दीनदयाल नगर कहा जाता है। अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित वार्ड है। भाजपा से रमेश पटेल भतीजा ओंकार पटेल युवा मोर्चा के आयुष यादव टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। वर्तमान पार्षद श्याम पटेल की कांग्रेस से दावेदारी है। वार्ड क्रमांक 14 मिनी माता नगर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड है। वर्तमान पार्षद आरती मरकाम भाजपा से दावेदारी करेंगी। पति हेमन्त मरकाम भी भाजपा से टिकट दावेदार हैं। कांग्रेस को प्रत्याशी की तलाश है। तलाश भाजपा को भी है। लेकिन वार्ड में आदिवासी की संख्या नाम मात्र होने कारण दोनों पार्टियों के सामने चेहरों का टोंटा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने स्वास्थ्य कर्मचारी की पत्नी को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

  वार्ड क्रमाक 15 विकास नगर को ओबीसी के लिए आरक्षित किया है। यहां से भाजपा के कई चेहरे दावेदार हैं। प्रमुख रूप से भाजपा से युवा मोर्चा  नेता नीतिन पटेल, श्याम पटेल,विनोद यादव, रामकिशुन, ओंकार पटेल,त्रिवेणी भोई की दावेदारी है। कांग्रेस से वेदराम यादव भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। वार्ड 16 मतलब विष्णुनगर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। भाजपा नेता सहदेव कश्यप, चाटापारा वार्ड के पूर्व पार्षद लक्ष्मी कश्यप अपने परिवार की महिला सदस्यों के लिए टिकट मांग रहे हैं। मीनाक्षी यादव भी दावेदार है। कांग्रेस से भाजपा नेता बने परमेश्वर यादव भी घर की महिला के लिए टिकट की दावेदार कर रहे हैं। कांग्रेस के लिए वार्ड में प्रत्याशी का टोंटा है। रतन कश्यप के परिवार से कोई महिला चेहरा का चुनाव लड़ना निश्चित है। गिरजा यादव भी दावेदार है।   

अधिसूचना का प्रकाशन..परिसीमन के खिलाफ पूर्व विधायक ने हाईकोर्ट गुहार को बताया...शासन ने किया दावा आपत्ती को दरकिनार

वार्ड क्रमांक 17 से 20 के दावेदार

              वार्ड क्रमांक 17 नेहरूनगर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस के युवा चर्चित चेहरा भास्कर यादव की दावेदारी पक्की है। वर्तमान में भास्कर यादव की पत्नी पार्षद हैं। बहरहाल भास्कर यादव की नजर मेयर पद पर भी है।  यहां से भाजपा नेता श्यामजी पटेल, कार्तिक पटेल की दावेदारी है।

                 वार्डक्रमांक 18 तिलकनगर वार्ड भाजपा निगम उप नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह का प्रभाव क्षेत्र वाला है। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित होने के कारँण राजेश सिंह चुनाव नहीं ल़ड़ सकेंगे। लेकिन बबूल कश्यप यानी लक्ष्मीनारा.यण कश्यप अपनी पत्नी अंजली कश्यप के लिए टिकट मांग रहे हैं। प्रशांत सोमावार भी परिवार की महिला के लिए टिकट चाहते हैं। कांग्रेस के सामने यहां भी प्रत्याशी टोंटा है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी  वार्ड से किसी बड़े चेहरे को मैदान में उतार सकते हैं। क्योंकि परिसीमन के बाद वार्ड बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

                 वार्ड क्रमांक 19 कस्तूरबानगर सामान्य वार्ड है। भाजपा से मेयर पद के दावेदार रमेश जायसवाल वार्ड से भाजपा टिकट दावेदार हैं। राजेश पाण्डेय, हेमन्त कलवानी की भाजपा से दावेदारी है। कांग्रेस नेता और वर्तमान पार्षद भरत कश्यप की दावेदारी पक्की है। कांग्रेस के युवा उर्जावान नेता गौरव दुबे ने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

    वार्ड क्रमांक 20 भक्त कंवरराम नगर के बहुत बडे क्षेत्र में सिन्धी कालोनी स्थित है। यह वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।भाजपा टिकट के लिए यहां से बहुत दावेदार है। सोनिया बहरानी, पिंकी नारवानी, सुरेश वाधवानी के परिवार से महिला सदस्य चुनाव लड़ने को तैयार है। सीमा गिडवानी और  विजय यादव की पत्नी भी चुनाव लड़ना चाहती है।

अधेड़ ने नाबालिग का किया अपरहण...शादी का झांसा देकर प्रतापगढ़ में किया बलात्कार...पुलिस ने किया गिरफ्तार

वार्ड क्रमांक 21 से 24 के दावेदार

          अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित गुरूघासीदास नगर वार्ड में दावेदारों की कमी नहीं  है। भाजपा से मधुबाला टण्डन की प्रबल दावेदारी है। कलेश्वर सूर्यवंशी,नवरंग परिवार, बसंत अंचल परिवार की महिला सदस्य चुनाव में उतरने को तैयार है। कांग्रेस से काशी रात्रि की पत्नी चुनाव की तैयारी कर रही हैं। सीमा घृतेश भी टिकट की मजबूत दावेदार है।

  अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित भीमराव अम्बेडकर नगर वार्ड का दूसरा नाम वार्ड क्रमांक 22 है। वार्ड पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित है।  यहां से भाजपा चेहरा संजय यादव, शैलेन्द्र यादव, शरद यादव टिकट के प्रमुख दावेदार है। कांग्रेस से दीपक सोनवानी और संतोष सारथी भी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। यहां से रामशरण यादव की भी दावेदारी है।

  वार्ड क्रमांक 23 को मदर टेरेसानगर वार्ड भी कहां जाता है। वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड से भाजपा टिकट के कई चेहरे दावेदार है। इनमें प्रमुख रूप से मीना गोस्वामी, रीना गोस्वामूी,शोभा कश्यप,मीनाक्षी बोरमोड़े महेन्द्र जायसवाल का परिवार दावेदार है। कांग्रेस की तरफ से सीताराम जायसवाल की पत्नी को टिकट का इंतजार है। सीताराम जायसवाल का मेयर की दावेदारी करना निश्चित है। पंचराम सूर्यवंशी और अर्जुन की पत्नी भी टिकट का इंतजार कर रही है।

               वार्ड क्रमांक 24 मतलब राजेन्द्र नगर वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां से पूर्व पार्षद संजय गुप्ता,  जिला कारिणी समिति के युवा नेता आदित्य तिवारी, पूर्व पार्षद डॉ.सुशील श्रीवास्तव की दावेदारी है। इसके अलावा संगठन में कई पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके  भाजपा के युवा ऊर्जावान चेहरा पूर्व एल्डरमैन  मनीष अग्रवाल भी टिकट के प्रमुख और प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री आवास राशि वितरण में गबन...गिरफ्तार कियोस्क संचालक को भेजा गया जेल...पुलिस कर रही फरार मुख्य आरोपी सरपंच पति की तलाश

                   यहां से मेयर रामशरण की भी दावेदारी बनती है। लेकिन निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, उनके पुत्र ऊर्जावान कांग्रेस चेहरा शेख निजामुद्दीन  ऊर्फ दुलारे की भी दावेदारी है। राजनीति में अच्छी खासी दखल रखने वाले राकेश शर्मा की दावेदारी भी गंभीर है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा… More »
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close