त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः 126 प्रत्याशी लडेंगे जिला पंचायत चुनाव..अंतिम दिन 16 लोगों ने लिया नाम वापस…वैलेट छोटा करने में किया सहयोग
अंतिम दिन 16 लोगों ने लिया नामांकन वापस

बिलासपुर—त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख के बाद अब अभ्यर्थियों की संखया घटकर 126 हो गयी है। इसी के साथ अब फायनल हो गया है कि मतलब 126 अभ्यर्थी अब जनता के बीच पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वोट मांगेगे। चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम दिन कुल 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया है।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन आज 6 फरवरी को कुल 126 बच गये है। मतलब 126 अब जनता के बीच पहुंचकर वोट मांगेगे। एक दिन पहले भाजपा ने समर्थित प्रत्याशी के लिए सूची जारी किया था। अंतिम दिन के अंतिम समय में कांग्रेस ने भी 17 सदस्यों वाली समर्थित सूची का एलान किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले 17 सदस्यों वाले जिला पंचायत के लिए कुल 142 नामांकन सही पाया गया था। नाम वापस लेने की अंतिम दिन 16 लोगों ने अपना नाम वापस लेकर चुनाव नहीं लड़ने का फैेसला किया। नामांन वापस लेने वाले ज्यादातर लोगों ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने की बात कही।
जिला पंचायत सदस्य के लिए आज अंतिम तारीख 6 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लेने वालों का नाम इस प्रकार है। क्षेत्र क्र. एक बिल्हा से एक, क्षेत्र क्रमांक तीन से दो, क्षेत्र क्रमांक चार से एक,ने नाम वापस लिया है।
क्षेत्र क्रमांक4 – बिल्हा से एक, क्षेत्र क्रमांक 6 – तखतपुर से तीन, क्षेत्र क्रमांक सात तखतपुर से तीन, क्षेत्र क्रमांक 8 – तखतपुर से एक, क्षेत्र क्रमांक 9- तखतपुर से एक, क्षेत्र क्रमांक 10 – मस्तूरी से एक, क्षेत्र क्रमांक. 11 मस्तूरी से एक, क्षेत्र क्रमांक 12- मस्तूरी से एक और क्षेत्र क्रमांक 14 – मस्तूरी से एक अभ्यर्थी ने नामांकन वापस लेकर बैलेट का आकार घटाने में आयोग का सहयोग किया है।









