अध्यक्ष और सदस्य चयन की नहीं होगी बैठक..नई तारीख का जल्द फैसला…महिला बाल विकास मंत्रालय ने जारी किया आदेश

उच्च न्यायालय के रिटार्यड जस्टिस करेंगे चयन

बिलासपुर—छत्तीसगढ़ संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग ने किशोर न्याय बोर्ड के लिए अध्यक्ष और सदस्यों की चयन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। सचिवालय ने आदेश जारी कर बताया है कि अध्यक्षों और सदस्यों का चयन वार्तालाप के बाद मूल्यांकन के आधार पर किया जाना है।
बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के लिए अध्यक्ष और सदस्यों का चयन किया जाना है। सचिवालय से जारी आदेश के अनुसार चयन प्रक्रिया का आयोजन बुधवार को किया जानाा था। अपरिहार्य कारणों से वार्तालाप प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
किशोर न्याय नियम 2016 के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड में सामाजिक कार्यकर्ताओं और बालक कल्याण समिति में अध्यक्ष और सदस्यों का चयन होना है। चयन समिति में उच्च न्यायालय सेवानिवृत्त न्यायाधीश के अलावा अन्य सदस्य शामिल होंगे।  समिति के सदस्य अभ्यर्थियों के साथ व्यक्तिगत वार्तालाप और संवाद करेंगे। मुल्यांकन कर अध्यक्ष और सदस्यों के नाम का एलान करेंगे।
सचिवालय के पत्र मे बताया है कि व्यक्तिगत वार्तालाप अपरिहार्य कारणों से वार्तालाप को स्थगित कर दिया गया है। आगामी व्यक्तिगत वार्तालाप बैठक की तारीख का एलान जल्द कर दिया जाएगा।
बीच चौक में विधायक ने लिया बैठक..हिन्द कोल वाशरी प्रबंधन को फटकारा...मैनेजर ने कहा...मई तक कर लिया जाएगा मरम्मत कार्य

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles