यहां से बरामद हुआ 80 लीटर देशी शराब…पुलिस की बड़ी कार्रवाई…घेराबन्दी में आरोपी गिरफ्तार..भेजा गया जेल
मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के साथ शराब बरामद

बिलासपुर— मस्तूरी पुलिस ने मुखबीर से मिल रही लगातार सूचना पर मल्हार में कोचिया के ठिकाने पर धावा बोला है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम बिनेका मल्हार निवासी करन सोनी के ठिकाने से 80 लीटर से अधिक हाथ भट्ठी शराब बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। विधिवत कार्रवाई के तहत आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गकया है।
मल्हार थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश पर अवैध रूप से शराब बिकी करने वालों के खिलाफ लगातार आपरेशन प्रहार की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बिनेका निवासी करन सोनी के ठिकाने पर धावा बोला। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम करन सोनी बताया। छानबीन में पुलिस टीम ने 80 लीटर से अधिक मात्रा में हाथ भट्ठी शराब जब्त किया है। आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






