फिर एक अज्ञात शव बरामद…मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान…पुलिस का दावा..मृतक कसडोल का रहने वाला

चिल्हाटी में अज्ञात शव बरामद

बिलासपुर– पचपेढ़ी पुलिस ने चिल्हाटी गांव स्थित एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने पूछताछ के बाद अज्ञात शव की पहचान टीकाराम के रूप में किया है। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गये हैं। मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
पचपेढी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिल्हाटी के लोगों से खबर मिली की एक अज्ञात शव गांव में लावारिश स्थित में पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गयी। इस दौरान मृतक के शऱीर पर चोट के गहरा निशान पाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक के बारे में पता लगाया गया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि मृतक का नाम टीकाराम केवट है। टीकाराम ग्राम मोतीपुर कसडोल का रहने वाला है।
शिनाख्ती के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही मर्ग कायम कर हत्या के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। जानकारी देते चलें कि करीब 15 दिनों पहले भी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। शव की पहचान स्थानीय किसान के रूप में की गयी थी। छानबीन के बाद हत्या के लिए जिम्मेदार आरोपी को जेल दाखिल कराया गया था।
हत्या से पहले दोनों ने खाया मुर्गा..पीया दारू...फिर प्रधानाचार्य ने बनाया अप्राकृति रिश्ता...आरोपी ने उतार दिया मौत के घाट

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles