पुलिस की सरप्राइज चेकिंग…अभियान के दौरान पकड़ाया बदमाश…धारदार हथियार के साथ आरोपी को भेजा गया जेल
चाकूबाज आरोपी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर—गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में चाकू लहराने और आम लोगों को धमकाने के जुर्म में आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी को पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग के दौरान पकड़ा है। जोगेन्द्र यादव उर्फ अनीश नयापारा सिरगिट्टी के रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद ारोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के दौरान शहर की अमन चैन की व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजित तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। धर पकड़ कर कड़े कानून व्यवस्था के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चाकूबाजों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया जा रहा है।
प्रभारी सिरगिट्टी के अनुसार सरप्राईज चेकिंग के दौरान मरीमाई मंदिर के पास एक व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया है। लोगों ने बताया कि आने जाने वालों को आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देते हुए परेशान कर रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को धर दबोचा। आरोपी जोेगेन्द्र यादव उर्फ अनीश ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह नयापारा थाना सिरगिट्टी का निवासी ैह।
आरोपी से चाकू बरामद कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के सामने पेश किया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









