जनसम्पर्क मंत्रालय ने भी अधिकारियों को किया इधर उधर…श्रति और संगीता को रायपुर…आमना को बलौदाबाजार की जिम्मेदारी

आधा दर्जन अधिकारियों का स्थानान्तरण

बिलासपुर— जनसंपर्क मंत्रालय ने आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को इधर से उधर किया है। रायपुर में पदस्थ अधिकारियों को नए जिले की जिम्मेदारी दी गयी है। स्थानान्तरण किए गए अधिकारी संयुक्त संचालक, उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के है।सभी को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किए गए ठिकाने पर पहुंचकर ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है। 

जनसंम्पर्क मंत्रालय ने आधा दर्जन से अधिक जन सम्पर्क अधिकारियों को नया जिला दिया है। मंत्रालय से जारी आदेश में संयुक्त संचालक, उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

 आदेश मेंजितेंद्र नागेश को रायपुर से धमतरी भेजा गया है। श्रुति ठाकुर को रायपुर जिला संपर्क कार्यालय की जिम्मेदारी दी गयी है। अजीत एक्का को धमतरी से सरगुजा जिला जनसंपर्क कार्यालय भेजा गया है। संगीता लकड़ा को सरगुजा से हटाकर रायपुर में पदस्थ किया गया है। आमना खातून अब बलौदाबाजार जिला जनसंपर्क कार्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगी।  नितेश कुमार को बलौदाबाजार से रायपुर जनसंपर्क कार्यालय भेजा गया है।

CG NEWS:शिक्षा विभाग में हड़कंप, कबाड़ में रद्दी के भाव बेची गईं लाखों पुस्तकें ..... कई अधिकारियों को नोटिस

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *