CG NEWS:गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल,कृषि मंत्री  रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि

CG NEWS:सूरजपुर । 76 वां गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल अग्रसेन मैदान सूरजपुर में आज  सुबह संपन्न हुआ। कलेक्टर एस जयवर्धन और एसपी  प्रशांत ठाकुर की मौजूदगी और निर्देशन में रिहर्सल कार्यक्रम किया गया, जिसमें सूरजपुर एस डी एम ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई गई। इस राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप आयोजन के लिए कलेक्टर एवं जिला एस पी की ओर से महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
   
शुक्रवार को आयोजित इस रिहर्सल कार्यक्रम में जिले के विभिन्न निजी और शासकीय स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर अनुशासन का परिचय दिया।इस रिहर्सल के कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में जिले के निवासी, विद्यार्थीगण और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

26 जनवरी को अग्रसेन स्टेडियम में आयोजित होने वाले  जिला स्तरीय समारोह में कृषि मंत्री राम विचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान सवेरे 9 बजे मुख्य अतिथि की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। उसके बाद 11.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के अवसर पर 26 जनवरी के समारोह में जिले के विकास की झलक को  दिखाती हुए विभागीय झांकी भी निकाली जायेगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों में उम्दा कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा।

शासन ने जारी किया पंचायत चुनाव शेड्यूल...28 को होगा आरक्षण का फैसला...जिला पंचायत करेगा जनपद अध्यक्षों का एलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *