100 किलो गांजे के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) आगरा की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से तस्करी कर लाए गए 100 किलो गांजे के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया। इस गांजे की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। 

आरोपी जूम कार एप से गाड़ियां किराए पर लेकर तस्करी के लिए गांजा ले जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह गिरोह अलीगढ़ में गांजा सप्लाई कर रहा था। आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि वे पहले भी झारखंड से गांजा लेकर अलीगढ़ में सप्लाई कर चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस गिरोह को अकराबाद पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त रूप से पकड़ा। एएनटीएफ आगरा की सूचना पर अकराबाद पुलिस ने टाटा सफारी गाड़ी का पीछा किया, जो झारखंड से गांजा लेकर आ रही थी।

पुलिस ने कीरतपुर टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान गाड़ी को देखा, लेकिन गाड़ी ने पुलिस को देखकर यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और शाम करीब 5:30 बजे गाड़ी को मानई के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास खड़ी पाया। पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेकर 100 किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि वे गांजा को झारखंड के राजेन्द्र और सोनू से खरीदकर अलीगढ़ के शुभम शर्मा, यशू, दीपक, भूरा और सपना को सप्लाई करने जा रहे थे।

मौसम का मिजाज बदला: मोंथा तूफान से बढ़ी ठंड, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आरोपियों के अनुसार, उन्होंने इस गांजे की तस्करी के लिए जूम कार एप से गाड़ियां किराए पर ली थी।

एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि इस गांजे का बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपये था।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *