School Timing: शीतलहर का प्रकोप, बदला स्कूलों का समय,जाने टाइमिंग

School timing।इन दिनों chhattisgath समेत देशभर में शीतलहर (coldwave)का प्रकोप देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा ठंड सुबह के समय रहता है।
सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है। वहीं बढ़ते ठंड के प्रकोप के कारण स्कूली बच्चों(School timing) के स्वास्थ्य को देखते हुए दो पाली में लगने वाले स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
इसके तहत अब शालाएं दो पाली में संचालित होंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।
शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक पहली पाली के लिए प्रातः 8.30 से 11.30 बजे तक एवं शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार दूसरी पाली में संचालित होने वाले शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक किया गया है।
बता दें कि, इस समय पूरे प्रदेश में ठंड न कहर बरपाया हुआ है। वहीं शीतलहर ने कंपकपी बढ़ा दी है और तापमान लगातार तेजी से गिर रहा है।
पहाड़ी राज्यों के साथ मैदानी राज्यों में भी कड़कड़ाती ठंड पड रही है।
वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बीते दो दिनों में प्रदेश का न्यूनतम औसत तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ गया है।









