CG News- रिश्वत लेते राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

CG News-कांकेर। छत्तीसगढ़ की एसीबी ने राजस्व विभाग के भ्रष्ट अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने 20 हजार की रिश्वत लेते राजस्व विभाग के निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने डायवर्सन के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। राजस्व निरीक्षक का नाम संतोष कुमार टोप्पो है।

CG News-दरअसल, प्रार्थी नरसिंह उयके, ग्राम महेन्द्रपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की कि उनके नाम पर ग्राम महेन्द्रपुर में जमीन है।

CG News-जमीन के डायवर्सन कराने संतोष कुमार टोप्पो राजस्व निरीक्षक दुर्गुकोन्दल कांकेर के पास पहुंचे थे। राजस्व निरीक्षक ने डायवर्सन के एवज में 20,000 रूपये रिश्वत की मांग की।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज ट्रेप आयोजित कर एसीबी की टीम ने संतोष कुमार टोप्पो, राजस्व निरीक्षक को 20,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुँचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन ..वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *