परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल के घर लोकायुक्त का छापा

Bhopal।राजधानी में परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के अरोरा कालोनी स्थित घर लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा है।
इस कार्रवाई के दौरान उनके पास करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति की खुलासा हुआ है।
सौरभ के घर से 1.15 करोड़ रुपए कैश, आधा किलो सोना, हीरे और सोने के करीब 50 लाख रुपए के जेवरात सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं।
उनके ऑफिस से 1.70 करोड़ रुपए कैश सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। सौरभ शर्मा फिलहाल दुबई में हैं।
घर में केवल मां और नौकर हैं। बताया जा रहा है कि सौरभ के दोस्त के घर भी छापा पड़ा है। दोनों पर परिवहन नाकों पर तैनाती कराने के लिए दलाली करने के आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार सौरभ को पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।
सौरभ शर्मा ने सिर्फ 10 से 12 साल की थी नौकरी। सौरभ शर्मा ने परिवहन विभाग से वीआरएस लिया था। आरक्षक की नौकरी से वीआरएस लेने के बाद वह कंस्ट्रक्शन के व्यवसाय मे आ गए थे।
लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरक्षक रहे सौरभ शर्मा ने आरटीओ कांस्टेबल रहते हुए आय से ज्यादा कमाई की थी जिससे उनके करोड़ों की संपत्तियां होने की जानकारी मिली थी।
कहा जा रहा है कि सौरभ शर्मा की नजदीकी प्रदेश के कई रसूखदार व्यक्तियों से थी। यही कारण था कि वह रियल एस्टेट के कारोबार में भी सक्रिय थे।
लोकायुक्त की टीम ने सौरभ के खिलाफ जारी जांच के दौरान भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में उनकी संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा, उनके एक होटल और स्कूल में भी निवेश के प्रमाण पुलिस को मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि सौरभ का कारोबार काफी बड़े पैमाने पर फैल चुका था।
सौरभ शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने परिवहन विभाग में कांस्टेबल रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की और दलाली के माध्यम से परिवहन नाकों पर तैनाती कराई।
इसके चलते उनके पास करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है।






